swami chinmayanand
- फोटो : सोशल मीडिया
उसे स्कूटी गिफ्ट की, उसकी मां को कॉलेज में नौकरी दी। यहां तक कि पीड़िता को हॉस्टल में दाखिला, उसकी फीस जमा करने और ई लाइब्रेरी की मेंबर शिप दिलाने जैसे काम भी किए। इसके चलते पीड़िता ने उनसे नजदीकी बढ़ा ली और इस बीच उसने चुपके से स्पाई कैमरे वाला चश्मा खरीद कर उनको वीड़ियो बनाया। अधिवक्ता का कहना था कि पीड़िता ने कभी भी अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत किसी से भी नहीं की। उसने अपने माता पिता को भी कुछ नहीं बताया। इस स्थिति में यह कहना कठिन है कि किसने किसका फायदा उठाया है।