याहू ने साल 2020 में देश की उन 20 हस्तियों की लिस्ट जारी की है, जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। याहू हर साल ऐसे 20 सेलिब्रिटीज की लिस्ट निकालता है, जो उस साल सबसे ज्यादा चर्चा में होती हैं या सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं। इनमें से कुछ हस्तियां ऐसी हैं जो अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं तो कुछ वो लोग हैं जो किसी परिस्थिति का शिकार बने। आइए जानते हैं कि इस बार देश के किन 20 लोगों को इस फेहरिस्त में जगह मिली है।
विज्ञापन
2 of 21
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे। सुशांत की मौत बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक शोक का समाचार थी। सुशांत की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है, जबकि इस मामले की जांच खुद सीबीआई, ईडी, एनसीबी कर रही है। अगस्त में मुंबई पुलिस से ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वो प्रधानमंत्री पद पर आसीन हैं और उनकी ओर से दिया हुआ हर बयान या वक्तव्य पूरे देश के लिए महत्व रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाली हस्तियों में दूसरे नंबर पर रखा गया है।
4 of 21
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस साल काफी सुर्खियों में रहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी और उन पर परिवार वालों ने सुशांत को ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगाया था। रिया को एनसीबी ने हिरासत में भी लिया था और तकरीबन एक महीने बाद रिया को कोर्ट से जमानत मिली थी।
विज्ञापन
5 of 21
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी इस बार उन हस्तियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। राहुल गांधी मुखर होकर सरकार से सवाल करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने लॉकडाउन लगाने के ढंग की भी काफी आलोचना की थी।
विज्ञापन
6 of 21
अमित शाह
- फोटो : ANI
देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह भी इस बार इस सूची में शामिल हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर अमित शाह काफी सुर्खियों में हैं और राज्य में कमल खिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 21
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस साल काफी चर्चा में रहे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर लगातार निशाना साधा गया। लोगों ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कि। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है, जिसे एक साल पूरा हो गया है।
8 of 21
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने वादों और बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल को रमन मैग्सेसे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
9 of 21
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस साल इस फेहरिस्त में शामिल किया गया है। दरअसल, अगले साल पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं औऱ वहां अपनी सत्ता को बचाने और भाजपा को बाहर खदेड़ने में ममता बनर्जी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
10 of 21
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
बॉलीवुड के शहंशाह और बिग बी अमिताभ बच्चन भी इस बार काफी चर्चा में रहे। बता दें कि अमिताभ बच्चन कोरोना से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उनके चाहने वालों ने उनके लिए खूब प्रार्थना की। अमिताभ बच्चन के साथ-साथ अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
11 of 21
कंगना रनौत
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखरता से अपनी आवाज उठाने वाली अभिनेत्री कंगना ने सुशांत की मौत पर बॉलीवुड माफिया पर काफी संगीन आरोप लगाए थे। वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी कंगना में कई ट्वीट और बयान दिए, जिसके बाद उनकी और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर वॉर चल गया था।
12 of 21
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया था, जिसके बाद उनके फैन्स खासे परेशान हो गए थे और इंटरनेट धोनी की पुरानी वीडियो और तस्वीरों को ढूंढने लगे।
13 of 21
दीपिका पादुकोण
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दो बड़े मुद्दों की वजह से इस बार सुर्खियों में रहीं। एक तो जनवरी की शुरुआत में वो जेएनयू दौरे पर गई थीं, जहां बच्चों के साथ पुलिस ने बर्बरता की थी और दूसरा एनसीबी की ओर से ड्रग मामले में उनको समन भेजा गया था। जिसके बाद पूछताछ में हालांकि कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी।
14 of 21
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी इस साल कोरोना की चपेट में आ गए थे और उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। कुछ समय बाद प्रणव मुखर्जी का अवसान हो गया। यही वजह रही कि वो इस साल चर्चा में रहे।
15 of 21
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी इस बार टॉप 20 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में शामिल हैं। लॉकडाउन और कोरोना की वजह से सनी अपने अमेरिका स्थित घर में फंस गई थीं लेकिन हाल ही में उन्होंने मुंबई वापसी की है और विक्रम भट्ट के साथ एक फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
16 of 21
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के मशहूर गायक निक जोनस के साथ शादी की है और अब वो अमेरिका में ही रहती हैं।
17 of 21
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की एक और अदाकार और बेहद सुंदर अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी सबसे ज्यादा ढूंढी जाने वाली हस्तियों में अपना नाम बना पाई हैं। कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में काफी बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिसमें टाइगर जिंदा है, धूम-3 जैसी फिल्में शामिल हैं।
18 of 21
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस साल काफी सुर्खियां बटोरी हैं। निर्मला सीतारमण ने साल की शुरुआत में बजट पेश किया था, जिसके बाद वो भी इंटरनेट पर ढूंढे जाने वाली हस्तियों में शुमार हो गईं।
19 of 21
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस साल काफी चर्चा में बनी रहीं। कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है। सोनिया गांधी कई बार फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।
20 of 21
विराट कोहली
- फोटो : Social media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस साल उन्होंने और सुर्खियां तब बटोरीं जब, उन्होंने सोशल मीडिया से अपने फैन्स को अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की जानकारी दी।
कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस साल काफी सुर्खियां बटोरी। उन्होंने मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई, इसके बाद राज्य में हुए उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के पक्ष में जमकर प्रचार कर जीत दिलाई।