आज का समय डिजिटल मीडिया का है। डिजिटल मीडिया आज के समय में कमाई का सबसे लोकप्रिय और अच्छा साधन बनता जा रहा है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॅार्म में कमाई के मामले में उम्र की कोई सीमा नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक यूटयूब जैसे प्लेटफॅार्म्स से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही यूट्यूबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इस साल यानी 2020 में यूट्यूब से सबसे अधिक कमाई की है। आपको बता दें इस साल ही नहीं, 9 साल का ये लड़का पिछले दो सालों से यूट्यूब से सबसे अधिक कमाई कर रहा है। इस लड़के की उम्र महज 9 साल है। 9 साल की उम्र में ही ये लड़का अरबपति बन गया है।