फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

Sat, 09 Apr 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी टेर्मो मिट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
बेलारूस के विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर लियोनिड टारानेंको और यूके के वर्ल्ड चैंपियन स्ट्रांगमैन मार्क फेलिक्स समेत दुनिया के 12 धुरंधर वर्ल्ड कप स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखाने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

2 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को ट्रक पर एंकल भी रखने का काम सौंपा गया, जिसका वजन 156 किलो था। इस इवेंट के विजेता इस्टोनिया (estonia) के टेर्मो मिट्ट (termo mitt) रहे।
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

3 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
इसके अलावा लॉन्ग लिफ्ट इवेंट में रशिया के मिखाइल शाकोलोव ने बाजी मारी।

किसी ने खींची 4 टन की बस, तो किसी ने उठाया 156 किलो वजन

4 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
इस इवेंट के विजेता इस्टोनिया (estonia) के टेर्मो मिट्ट (termo mitt) रहे। वहीं दूसरी ओर बस खींचने के मामले में यूके के मार्क फेलिक्स ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

5 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
प्रतिभागी खिलाड़ी सात अलग-अलग इवेंट में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

6 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
इसमें और भी कई इवेंट हैं। ये इवेंट हैं कार उठाना, सिर पर 120 किलोग्राम भार लेकर चहलकदमी, 40 मीटर तक सिर पर 150 किलोग्राम वजन लेकर चहलकदमी, 40 मीटर तक ट्रक खींचना, 300 किलोग्राम वजनी टायर को बिना रुके आठ बार पलटना, ट्रक पर 120 से 200 किलो वजनी सामान उठाकर रखना।
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

7 of 15
यूके के मार्क फेलिक्स बस को खींचते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
इस चैंपियनशिप में यूके से आए मार्क फेलिक्स ने महज 21 सेकेंड में 4 टन वजन की एक बस को 15 मीटर खींचकर अपनी ताकत दिखाई।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

8 of 15
यूके के मार्क फेलिक्स बस को खींचते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
वर्ल्ड स्ट्रांगमैन फेडरेशन (डब्लूएसएफ) की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दुनिया भर से खिलाड़ी रोहनिया के सनबीम डालिम्स स्कूल पहुंचे हैं।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

9 of 15
चैंपियनशिप में पहुंचे भारत के मुकेश कुमार, लेखराज और प्रवीण सोलंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
यह प्रतियोगिता शनिवार और रविवार दोनो दिन होगी। ये खिलाड़ी लांग लिफ्ट और कार होल्ड समेत सात अलग-अलग इवेंट में अपनी शारीरिक ताकत की नुमाइश करेंगे।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

10 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विश्व विजेता को 20 हजार डालर का नगद इनाम मिलेगा। प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे ये खिलाड़ी उपकरणों और अन्य तैयारियों से संतुष्ट नजर आए।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

11 of 15
महामुकाबले में शामिल होने पहुंचे महाबली - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
यूके  के वर्ल्ड चैंपियन ग्लेन रॉस ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि यहां बहुत कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे भारत के लोगों ने कभी नहीं देखा होगा। दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान विश्व विजेता बनने के लिए एक-दूसरे को चुनौती देंगे।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

12 of 15
स्कूल की छात्राओं ने किया स्वागत - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
चार बार वर्ल्ड स्ट्रांगेस्ट मैन का खिताब जीत चुके मैग्नस वेर मैग्नसन जो इस इस विश्व कप चैंपियनशिप के चीफ रेफरी हैं, उन्होंने माना कि दुनिया भर के महाबलियों के लिए ट्रक पर 150 से 200 किलोग्राम वजनी सामान उठाकर रखना सबसे कठिन मुकाबला होगा। 75 सेकेंड में ट्रक  को 20 मीटर तक खींचना भी कम चुनौतीपूर्ण काम नहीं।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

13 of 15
मुकाबले में करेंगे जोर आजमाइश - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आम इंसान से कई गुना ताकतवर इन खिलाड़ियों की खुराक भी आम इंसान से कई गुना अधिक है। डब्लूएसएफ के अध्यक्ष प्रदीप बाबा मधोक बताते हैं, ये वो खिलाड़ी हैं जिन्हें रोजाना 500 से 600 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। आम इंसान को 70 ये 80 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है।

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

14 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अपनी प्रोटीन की जरूरत को वे अपनी खुराक से पूरी करते हैं। मसलन एक खिलाड़ी रोजाना पांच से छह किलोग्राम मटन का सेवन करता है। इसके अलावा लगभग 15 लीटर दूध, करीब 40 अंडे, चार प्लेट ग्रीन सलाद, चार प्लेट दाल भी इनकी खुराक में शामिल है। दुनिया भर से जुटे खिलाड़ियों का डालिम्स सनबीम स्कूल में पारंपरिक स्वागत किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे दुनिया के 12 विश्व चैंपियन

15 of 15
स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने टर्मो मिट (इस्टोनिया), रोनाल्ड गलबिस (लातविया), डेलियस जिमिनकास (लिथुवानिया), सर्गेई तुरुबिकीन (उज्बेकिस्तान), मिखाइल शिविलाकोव (रूस), मार्क फेलिक्स (यूके), सर्गेई वेचिनस्की (बेलारूस), तोमाज कोवल (पोलैंड), मैथ्यू मैकॉय (आयरलैंड), टीम एनर्सन (नार्वे), जाकी खान (मलयेशिया) और वोस्टान गोवर्जिन (अर्मेनिया) शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें