मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर शुरू हो चुकी है। लेह-लद्दाख, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके बिना बर्फबारी के ही जम गए। लद्दाख और श्रीनगर में तो झरने, झील, नदी और नालों तक में बर्फ जमने लगी है। यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में घना कोहरा हो रहा है।
आइए जानते हैं अभी किस राज्य में मौसम का क्या हाल है? आने वाले चार दिन तक क्या स्थिति रहेगी? कहां बारिश होगी और कहां शीतलहर का असर दिखेगा?
विज्ञापन
2 of 14
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
अभी मौसम का हाल क्या है?
उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते बिजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। इसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में सड़क हादसे बढ़ गए हैं। ट्रेनें रद्द होने लगी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि शाम होते ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया। सुबह और शाम को घने कोहरे ने पूरे शहर को ओढ़ लिया। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जाने का अनुमान है। दिन में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
3 of 14
Fog in Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज की बात करें तो यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा और अभी रात में नौ डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम विभाग के अनुसार, रात में नौ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान जा सकता है। कानपुर की बात करें तो यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा और रात में 10 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
4 of 14
बरेली का मौसम
- फोटो : सोशल मीडिया
बरेली में आज दिन में भी काफी ठंडक रही। यहां दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात में यहां का तापमान न्यूनतम सात डिग्री हो जाएगा। मेरठ में आज दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा और अब रात में छह डिग्री तक जाने का अनुमान है। सहारनपुर में दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा और अब रात में चार डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 14
हिमाचल के कई जिलों में पारा माइनस में पहुंच गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल में पारा माइनस में
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां सात शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
6 of 14
मध्य प्रदेश का मौसम
- फोटो : सोशल मीडिया
एमपी में उमरिया रहा सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश में बुधवार को सबसे ठंडा उमरिया जिला रहा। उमरिया में 5.5, नौगांव में 5.8, खजुराहो में 6.6, रीवा में 7, दतिया में 7.7, ग्वालियर में 8.2, सतना-पचमढ़ी में 8.4, सीधी में 8.6, रायसेन में 9.4,जबलपुर में 9.6, मंडला में 9.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
7 of 14
लद्दाख और श्रीनगर में पारा माइनस में पहुंच गया है।
- फोटो : अमर उजाला
लद्दाख और श्रीनगर में तो बिना बर्फबारी के ही नदी, नाले, झील और झरने जमने लगे हैं। यहां तापमान माइनस से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बर्फबारी की आशंका भी जताई है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे स्थिति और खराब रहेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाबा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नॉर्थ राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा में घने कोहरे और धुंध का असर दिखाई देगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।
अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मौसम ?
उत्तर प्रदेश : यूपी के ज्यादातर शहरों में घना कोहरा रहने की आशंका है। पहाड़ों पर बर्फभारी का असर यूपी के मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। यहां न्यूनतम तापमान तेजी से घटने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर : दिल्ली एनसीआर के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में अगले चार दिन तक भारी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियत की गिरावट दर्ज होगी।
उत्तराखंड : यहां भी जिलों में अगले चार दिनों तक बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। इसके अलावा शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश : राज्य के ज्यादातर जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और पंजाब में क्या होगा?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में कोहरे की छाया रहेगी। धुंध के चलते विजिबिलिटी कम हो जाएगी। इन राज्यों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। तापमान भी दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक घट जाएगा।
तमिलनाडु में बारिश का अनुमान
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड सहित अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कुछ कोस्टल क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।