फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण, क्या आप 13 सेकेंड में खोज सकते हैं

Wed, 21 Dec 2022 12:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) वायरल होती हैं जिनमें कोई न कोई पहेली छिपी होती है। तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने के लिए एक समयसीमा निर्धारित की जाती है जिसके अंदर उन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में पहेलियों को हल करने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। इन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि देखने के बाद दिमाग चकरा जाता है।

अब हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वायरल तस्वीर में एक हिरण बेहद चालाकी से छिपा है जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। इस पहेली को हल करने के लिए समयसीमा तय की गई है। तस्वीर में आपको 13 सेकेंड के अंदर हिरण को खोजना है। अगर आप इस जानवर को निर्धारित समयसीमा में खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण - फोटो : Twitter
दरअसल इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद लोग भ्रमित हो जाते हैं। इनमें छिपी चीजें नजर नहीं आती हैं। छिपी चीजों को खोजने में दिमाग का दही हो जाता है। क्या आप यह ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट देना चाहते हैं? अगर आप अपने दिमाग को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं, तो तस्वीर में हिरण को खोजिए।




 
विज्ञापन

3 of 5
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण - फोटो : Twitter
इस तस्वीर में पहाड़ नजर आ रहा है जिस पर घना जंगल है। इस घने जंगल में बहुत सारे पेड़ हैं और मैदान पर घास है। इन्हीं पेड़ों के बीच एक तरफ हिरण छिपकर खड़ा है। अब आप तस्वीर को गौर से देखिए आपको हिरण आसानी से दिख जाएगा। अब देखना है कि क्या आप 13 सेकेंड के अंदर हिरण को ढूंढ लेते हैं?

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण, क्या आप 13 सेकेंडे में खोज सकते हैं

4 of 5
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण - फोटो : Twitter
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में ज्यादातर लोग हिरण को खोजने में फेल हो चुके हैं। उनका कहना है कि तस्वीर में हिरण कहीं नजर नहीं आ रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने तस्वीर में हिरण को खोज लिया है। अगर आप हिरण को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग तेज है और किसी भी पहेली को आसानी से हल कर सकते हैं। 

Mars InSight lander: मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज, जानिए किसने कहा- मेरी चिंता मत करो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण - फोटो : Twitter
तस्वीर में हिरण का रंग पेड़-पौधों से मिलता जुलता है जिसकी वजह से उसे खोजने में कठिनाई हो रही है। तस्वीर में गौर से देखिए हिरण बाईं तरफ एक पेड़ के आगे खड़ा है और सामने की तरफ देख रहा है। अगर आप हिंट देने के बाद भी नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप लाल घेरे के अंदर हिरण को देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें