फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 4 फीसदी अधिक बारिश, जानें कहां ज्यादा कहां कम पानी बरसा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 18 Aug 2020 07:15 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
1 of 7
Rain in India - फोटो : PTI
देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 31 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 17 राज्य तो ऐसे हैं, जहां सोमवार को सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। एक जून से अब तक की बात करें तो देश में सामान्य से चार फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। भारत में 18 अगस्त तक 612.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी जबकि 639 मिमी बारिश हो चुकी है। 

गुजरात में मंगलवार को 525 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। महाराष्ट्र, गोवा में भी सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 18 अगस्त तक आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 10 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 21 राज्य ऐसे हैं, जहां सामान्य बारिश हुई। जबकि छह राज्यों में अभी तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

2 of 7
Rainfall in India - फोटो : PTI
महाराष्ट्र में 16 फीसदी ज्यादा बारिश 
  • मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस मानसून जून से अब तक सामान्य औसत से लगभग 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
  • राज्य में एक जून से 17 अगस्त तक 826.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले मानसून में इस अवधि के दौरान 713.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
  • राज्य के 36 में से छह जिलों में एक जून के बाद बड़े पैमाने पर अधिक वर्षा हुई है जबकि यवतमाल, गोंदिया और अकोला में कम वर्षा हुई।
विज्ञापन

3 of 7
Rainfall in India - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश में हो सकती है बाढ़ जैसी स्थिति  
  • मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनता दिख रहा है। इस वजह से अगले 4-5 दिन भारी बारिश हो सकती है।
  • खासतौर से मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। अनुमान है कि मध्य प्रदेश में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।
  • मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क रहने को कहा है। 

4 of 7
Rainfall in india - फोटो : PTI
राजस्थान और उत्तराखंड में भी तेज बारिश के आसार 
  • उत्तराखंड में पहले ही बारिश की वजह से आफत आई हुई है। मगर बुधवार को भी यहां भारी बारिश का अलर्ट है। इसके लिए पश्चिमी राजस्थान में भी तेज बारिश के आसार हैं। 
गुजरात, गोवा समेत इन राज्यों में भी अलर्ट 
  • भारी बारिश की वजह से गुजरात में पहले ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मगर मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।
  • इसके अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, ओडिशा और विदर्भ के इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 7
Rainfall in India - फोटो : PTI
दिल्ली एनसीआर का हाल 
  • दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत की बात करें तो यहां टुकड़ों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। 
पूर्वोत्तर में भी भारी से भारी बारिश 
  • अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी से भारी बारिश के आसार हैं। त्रिपुरा में अगले दो दिन तेज बारिश होने के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Rainfall in India - फोटो : PTI
देश के किस हिस्से में अभी कितनी बारिश 
  • देश के पूर्वी व पूर्वोत्तर हिस्से में अभी तक सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 18 अगस्त तक सामान्य बारिश 982.7 मिमी होनी चाहिए थी जबकि अभी तक 1039.6 मिमी बारिश हो चुकी है। 
  • मध्य भारत में भी सामान्य से सात प्रतिशत बारिश हुई है। जबकि दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 
  • उत्तर पश्चिम भारत में हालांकि ऐसा नहीं है। यहां सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है। इस क्षेत्र में 415.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक 341.2 मिमी बारिश ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
किन राज्यों में ज्यादा बारिश 
  • सिक्किम में 78 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 48 फीसदी, तेलंगाना व तमिलनाडु में 45-45 प्रतिशत, लक्षद्वीप में 34 फीसदी, गोवा व गुजरात में 28-28 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
ये राज्य अभी भी तरस रहे 
  • देश में सबसे कम बारिश लद्दाख में दर्ज की गई। यहां सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 46, राजस्थान में 14 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 25 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। 
  • दिल्ली में भी 14 फीसदी कम बारिश हुई है। इसी तरह पंजाब में 13 फीसदी, हरियाणा में तीन फीसदी, यूपी में चार फीसदी और उत्तराखंड में 11 फीसदी कम बारिश हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें