फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, दी कई सौगातें

Sat, 23 Sep 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 6
pm - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुचंकर दूसरे दिन कई तोहफों की सौगात दी है। यहां पीएम मोदी ने शौचालय की नींव रखकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय किसी इज्जतघर से कम नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता का स्वभाव अभी देश में नहीं पनपा है क्योंकि जिनती सफाई होनी चाहिए, वो हो नहीं पा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
pm
​इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई तरह की बीमारियों के लिए गंदगी जिम्मेदार है, इसलिए घर में शौचालय बने क्योंकि इससे दवा का खर्च बचता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कूड़े- कचरे से बिजली का उत्पादन किया जाएगा, जिससे करीब 40 हजार घरों में बिजली पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 6
pm modi
इस दौरान उन्होंने पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन कर गौसेवा भी की है, जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। इस बीच उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए हैं। 

 

4 of 6
pm modi
इसके बाद पीएम मोदी ने शाहंशाहपुर पहुंचकर पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया और एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम के साथ राज्य के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ भी मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने इस बात का जिक्र भी किया कि 2022 तक हर बेघर को घर देने का उनका टारगेट है और इस मुश्किल काम का बीड़ा वो जरूर पूरा करेंगे। और जब करोड़ों घर बनेंगे तो इससे रोजगार के नए अवसर भी आएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
pm
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में पशुधन अरोग्य मेले की शुरुआत पर यूपी सरकार की तारीफ की और इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने ये भी कहा कि देशभर में और भी पशुधन मेलों की शुरुआत की जाएगी। पीएम ने कहा कि पशु वोट नहीं देते इसलिए उनके लिए अब तक कोई काम नहीं किया गया। पीएम ने कहा कि कुछ राजनेता वोट के लिए काम करते हैं, लेकिन हमारे संस्कार एेसे नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pm modi
अपने भाषण के पहले उन्होंंने किसानों को पीएम आवास योजना के तहत सर्टिफिकेट भी बांटे और योजना के लाभार्थियों से मिले।इस दौरान मौजूद राज्य के सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने 9.70 लाख से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को घर देने का लक्ष्य रखा है और 6 महीने में 8 लाख लोगों के घर दिया गया है। इतना ही नहीं 15 हजार लोगों को आवास योजना का सर्टिफिकेट दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें