फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: देखिए सियासत के रंग, यहां 10 रिश्तेदारों की मैदान में जंग

Fri, 10 Mar 2017 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दांव पर रिश्तेदारों की इज्जत - फोटो : amar ujala
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम पार्टियों ने सियासी परिवार को मैदान में उतारा। आइए जानते हैं किस दिग्गज नेता की बेटी, बेटा, भाई या रिश्तेदार कहां से चुनाव मैदान में उतरे।
विज्ञापन

2 of 11
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव इटावा जिले के जसवंतनगर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यहां से शिवपाल सिंह यादव अपनी किस्मत आजम रहे हैं। इस सीट से मुलायम 7 बार विधायक रह चुके हैं, चार बार से शिवपाल सिंह यादव इस हलके की नुमाइंदगी कर रहे हैं। यादव परिवार का गांव सैफई भी इसी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। मुलायम परिवार के संग्राम के बाद सबकी नजर जसवंतनगर पर टिकी हुई हैं। इसलिए भी कि मुलायम के कई करीबियों के टिकट कट चुके हैं तो कई सपा छोड़ चुके हैं और कुछ बगावत की राह पर हैं।
विज्ञापन

3 of 11
aprna yadav prateek yadav - फोटो : facebook
लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव इन सभी हाईप्रोफाइल चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव।  26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अपर्णा ने अन्तरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति में परास्नातक की डिग्री ली है। वो उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी खींची थी।

4 of 11
रीता बहुगुणा - फोटो : twitter
लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी राजधानी के शहरी क्षेत्र की पांच सीटों में सबसे रोचक मुकाबला कैंट का दिखाई दे रहा है। यहां की लड़ाई दो बड़े सियासी घरानों की लड़ाई में तब्दील हो गई है। भाजपा ने मौजूदा विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी तो सपा ने अपर्णा यादव को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. जोशी पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर कैंट से विधायक चुनी गई थीं। इस बार वे भाजपा से लड़ रही हैं। डॉ. रीता प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
अनुराग यादव - फोटो : amar ujala
सरोजनीनगर सीट से अनुराग यादव  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव लखनऊ की  सरोजनीनगर सीट से उम्मीदवार हैं। यहां से सपा ने मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल की जगह अनुराग यादव को उम्मीदवार बनाया है।  अनुराग, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा के लड़के और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
स्वाति सिंह
सरोजनीनगर सीट से स्वाति सिंह सरोजनीनगर सीट से भाजपा ने पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को मैदान में उतारा है।  पिछले वर्ष बसपा प्रमुख मायावती पर एक टिप्पणी को लेकर वे काफी चर्चित रहे थे। इसी के बाद मायावती और बसपा नेताओं पर आक्रामक टिप्पणी के चलते स्वाति सिंह का नाम चर्चा में आया था। बाद में भाजपा ने स्वाति सिंह को पार्टी के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक तरह से बसपा को जवाब देने की कोशिश की कि वह किसी दबाव में नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 11
आशुतोष टंडन - फोटो : social media
लखनऊ पूरब विधानसभा सीट से आशुतोष टंडन लखनऊ पूरब विधानसभा सीट पर नेता पुत्रों की मौजूदगी ने मुकाबले में विरासत की जंग का रंग घोल दिया है। पूरब सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन, लखनऊ से सांसद और विधायक रहे पूर्व मंत्री लालजी टंडन के पुत्र हैं। स्वाभाविक रूप से उनकी जीत-हार खुद उनसे ज्यादा उनके पिता की सियासी पकड़ का पैमाना बनने वाली है। 

8 of 11
तनुज पुनिया - फोटो : amar ujala
जैदपुर सीट से तनुज पुनिया
जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि सपा से बागी होकर चुनाव लड़ने पर निष्कासित किए गए रामगोपाल रावत के मैदान छोड़ने के बाद यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया बसपा की मीता गौतम और भाजपा के उपेंद्र रावत के बीच त्रिकोणीय लड़ाई में प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जीत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पिता पीएल पुनिया भी दिन रात जुटे हैं। 

9 of 11
नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala
हरदोई से नितिन अग्रवाल
छह बार विधायक और दो बार सांसद सपा महासचिव नरेश अग्रवाल पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। उनकी परंपरागत सदर सीट से बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल उम्मीदवार हैं। नरेश के अजेय गढ़ को ढहाना आसान तो नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे भाजपा के राजा बक्स सिंह मैदान मारने की कोशिश में हैं। वहीं, बसपा के धर्मवीर सिंह पन्ने भी बसपा का झंडा लहराने की कोशिश में लगे हैं। इस वीवीआईपी सीट पर पूरे सूबे निगाहें लगी हैं।

10 of 11
नीरज बोरा - फोटो : social media
लखनऊ उतर सीट से नीरज बोरा
उत्तर सीट पर भाजपा ने डॉ. नीरज बोरा को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. बोरा लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे स्व. डीपी बोरा के पुत्र हैं। स्व. बोरा जनता दल से विधायक भी रहे थे। साथ ही राजधानी के प्रमुख सियासी चेहरे माने जाते थे। स्वाभाविक रूप से डॉ. नीरज बोरा खुद की पकड़ व पहुंच से ज्यादा अपने पिता की सियासी विरासत के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. बोरा का मुकाबला सपा से उम्मीदवार बनाए गए इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री अभिषेक मिश्र से है। मिश्र ने 2012 में डॉ. नीरज को हराया था। तब नीरज कांग्रेस से उम्मीदवार थे।
विज्ञापन

11 of 11
अनुराग मिश्रा - फोटो : social media
बिलग्राम-मल्लावां सीट से अनुराग मिश्रा इस सीट पर 50 साल से कुर्मी और ब्राह्मण उम्मीदवारों में ही मुकाबला होता आया है। पिछले तीन चुनाव बसपा ने कुर्मी प्रत्याशियों के भरोसे ही जीते, लेकिन इस बार पूर्व विधायक धर्मद्य मिश्रा के बेटे अनुराग मिश्रा पर दांव लगाया है। धर्मद्य एक-एक बार कांग्रेस व सपा से विधायक रहे हैं। भाजपा कुर्मी बिरादरी के आशीष सिंह के भरोसे खाता खोलने की कोशिश कर रही है तो सपा सुभाष पाल को उतारकर पिछली हार का बदला लेने के लिए जोर लगाए हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें