फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2023: मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट, 12 ग्राफिक्स में देखें किसे-क्या मिला

Wed, 01 Feb 2023 11:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला आपको बजट की विस्तृत जानकारी सिर्फ 10 इन्फोग्राफिक्स के जरिए दे रहा है। 
विज्ञापन
1 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट पेश हो चुका है। इसमें अलग-अलग मंत्रालयों-विभागों से लेकर केंद्रीय योजनाओं के लिए आवंटन की घोषणा की गई है। ऐसे में अमर उजाला आपको बजट की विस्तृत जानकारी सिर्फ 12 इन्फोग्राफिक्स के जरिए दे रहा है। 

मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट की बड़ी बातें 
विज्ञापन

2 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने राहत देते हुए एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। बता दें पहले यह सीमा पांच लाख रुपये की थी
विज्ञापन

3 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
क्या होगा फायदा: इससे नई व्यवस्था में शामिल होने वाले करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। किसी व्यक्ति की अगर सालाना आमदनी नौ लाख रुपये है तो उसे 45 हजार रुपये ही टैक्स देना होगा। यह उसकी आमदनी का पांच फीसदी ही होगा। उसे 25 फीसदी कम टैक्स देना होगा। पहले जहां उसे 60 हजार रुपये टैक्स देना होता था। अब उसकी जगह 45 हजार ही टैक्स देना होगा। इसी तरह अगर किसी की 15 लाख की सालाना आमदनी है तो उसे 1.5 लाख रुपये ही टैक्स देना होगा। यह उसकी आमदनी का 10% होगा। उसे अब 20 फीसदी कम टैक्स चुकाना होगा। पहले उसे 1,87,500 रुपये टैक्स देना होता था।

4 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
नया टैक्स स्लैब
  • 0 से 3 लाख रुपये - शून्य
  • 3 से 6 लाख रुपये - 5%
  •  6 से 9 लाख रुपये - 10%
  • 9 से 12 लाख रुपये - 15%,
  • 12 से 15 लाख रुपये-20 %
  •  15 लाख से ऊपर- 30% 
जानें कितनी सैलरी पर कितना टैक्स देना पड़ेगा...
विज्ञापन

5 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
इनकम टैक्स। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
विज्ञापन

6 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एलान के मुताबिक, अब सरकार सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को बढ़ाएगी। इसे फिलहाल 16 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी, जिससे इनकी कीमतों में भी गिरावट आएगी। जानें क्या हुआ सस्ता-क्या महंगा...
विज्ञापन

7 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट की 7 प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरी वृद्धि, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र हैं। आइये जानते हैं किस मंत्रालय को क्या मिला...

8 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के लिए इस बार सरकार ने कई बड़े एलान किए हैं। सरकार ने इस साल किसानों को 20 लाख करोड़ तक ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना की शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि इस बार बजट में कृषि क्षेत्र के लिए क्या-क्या घोषणाएं हुईं हैं? 

9 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
केंद्र सरकार ने इस बजट में सरकार ने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों पर खासा फोकस किया है और इन वर्गों के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि देश के विकास के लिए अहम इन वर्गों के लिए सरकार ने क्या एलान किए हैं। 

10 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए होने वाले खर्चों का भी ब्योरा दिया गया है। बजट दस्तावेजों के मुताबिक, इस साल रक्षा बजट 5.94 लाख करोड़ रुपये तय किया गया है, जो कि 2022-23 के 5.25 लाख करोड़ रुपये के बजट से 12.95 फीसदी ज्यादा है। यानी एक बार फिर रक्षा बजट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

11 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय बजट की घोषणाओं के बीच शेयर बाजार में बुधवार को मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।  30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 158.18 अंकों की बढ़त के साथ 59,708.08 अंकों पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 इंडेक्स 45.85 अंक टूटकर 17616.30 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन

12 of 12
बजट एक नजर में। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय बजट (Budget 2023) वाले दिन सोने के दामों में नरमी आई है। सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। सोने में खरीदारी करने वालों के लिए अभी हल्की राहत है। लेकिन फिर भी सोने के भाव 57,000 के पार ही चल रहे हैं। आज वायदा बाजार में ओपनिंग में सोना 92 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। पिछले सत्र में सोना 57,242 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 77 रुपये या 0.11% की गिरावट के साथ 68,752 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर खुला। कल के सत्र में सिल्वर 68,829 रुपये पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें