फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मगरमच्छ और भैंस के बीच भीषण लड़ाई का वीडियो वायरल, देखिए आखिर किसकी होती है जीत

Wed, 01 Feb 2023 06:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जंगल के इस वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि एक बड़ी भैंस पर मगरमच्छ हमला कर देता है। इस दौरान दोनों के बीच भीषण लड़ाई होती है।
विज्ञापन
1 of 1
मगरमच्छ और भैंस के बीच भीषण लड़ाई का वीडियो वायरल - फोटो : Instagram/wildlife_stories
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत होते हैं जबकि कुछ रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं। मगरमच्छ और जानवरों की लड़ाई के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। इन दिनों इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ पानी में घुसे भैंसों की झुंड पर हमला करता है। सभी भैंसे पीना के इस खतरनाक जानवर से बचकर भाग जाती हैं, लेकिन एक भैंस को मगरमच्छ अपने जबड़े में दबोच लेता है। अब इस वीडियो को लोग अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। अगर वह अपने जबड़े में किसी को पकड़ लेता है, तो छुड़ाना मुश्किल होता है। इसकी वजह से अधिकतर जानवर मगरमच्छ से बचने के लिए पानी से दूर रहते हैं। लेकिन, मगरमच्छ भी कुछ जानवरों से डरते हैं जिसनें भैंसे भी शामिल हैं। 

जंगल के इस वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि एक बड़ी भैंस पर मगरमच्छ हमला कर देता है। इस दौरान दोनों के बीच भीषण लड़ाई होती है। देखकर लग रहा है कि इस लड़ाई में मगरमच्छ ही जीतेगा, लेकिन आखिरी में कुछ और ही होता है।  

Whale Fish Vomit: करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! जानिए वैज्ञानिक क्यों कहते हैं तैरता हुआ सोना

भैंस हार नहीं मानती है और मगरमच्छ को खींचकर पानी से बाहर लाती है। इंस्टाग्राम पर wildlife_stories नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। 



Budget 2023: जानिए लैब में कैसे बनते हैं हीरे, ऐसे हीरों के लिए बजट में वित्त मंत्री ने किया बड़ा एलान 

वीडियो में देख सकते हैं कि भैंस का मुंह मगरमच्छ अपने जबड़े में दबा लेता है, लेकिन भैंस हार नहीं मानती और बड़े मगरमच्छ को बाहर खींचकर ला देती है। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती है और फिर मगरमच्छ हारकर पानी में चला जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें