शिवसेना का 59वां स्थापना दिवस
- फोटो : PTI
देशभक्ति बनाम अवसरवाद
इस दौरान शिंदे ने दावा किया कि बाला साहेब होते तो 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते, लेकिन कांग्रेस सेना पर सवाल उठा रही है। शिंदे ने कहा, 'राहुल गांधी पाकिस्तान में हीरो हैं, लेकिन भारत में जीरो हैं'।
महिलाओं के लिए नई योजना
उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना की तर्ज पर अब लड़की सून (बहू) योजना शुरू की गई है, जो घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करेगी।
BMC और स्थानीय चुनाव की तैयारी
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका को कुछ लोग सोने की अंडा देने वाली मुर्गी समझते हैं। 'उनकी आत्मा बीएमसी के खजाने में है, लेकिन हमारी आत्मा हिंदुत्व में है'। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व शिवसेना के 50 पार्षद अब उनके साथ हैं और पार्टी स्थानीय चुनावों में जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगी। शिंदे ने अपने समर्थकों से कहा, 'विधानसभा चुनाव के नतीजों से गुमराह मत होइए, अगला लक्ष्य स्थानीय निकाय चुनाव है'।