फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: शिबू सोरेन का निधन; शिक्षक भर्ती परीक्षा पर CM नीतीश का बड़ा एलान; ज्योतिष महाकुंभ की अहम बातें

Mon, 04 Aug 2025 08:40 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

झारखंड के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से विशेष विमान के जरिए रांची लाया गया। जैसे ही विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिबू सोरेन अमर रहें के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। वहीं चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अब शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। वह जिस चीज की मांग पिछले कई महीनों से कर रहे थे, उसे सीएम नीतीश कुमार ने सुन लिया है। उन्होंने बुधवार को इसका एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। एक तरफ अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से ज्योतिष महाकुंभ आयोजित किया गया। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हुए इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों ने हिस्सा लिया। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद हुआ। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने लंदन के केनिंगटन ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच को जीतकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट के अंतिम दिन छह रनों से हराया। यह भारत की टेस्ट में सबसे कम अंतर से जीत है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया

2 of 9
शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से विशेष विमान के जरिए रांची लाया गया। जैसे ही विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिबू सोरेन अमर रहें के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बिहार के रहने वालों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्राथमिकता

3 of 9
सीएम नीतीश कुमार ने किया टीआरई में डोमिसाइल नीति लागू करने का एलान। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अब शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। वह जिस चीज की मांग पिछले कई महीनों से कर रहे थे, उसे सीएम नीतीश कुमार ने सुन लिया है। उन्होंने बुधवार को इसका एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। पढ़ें पूरी खबर..

ज्योतिष महाकुंभ में विद्वानों ने बताई बड़ी बात

4 of 9
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से ज्योतिष महाकुंभ आयोजित किया गया। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हुए इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों ने हिस्सा लिया। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

टेस्ट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे कम अंतर से जीत

5 of 9
भारतीय टीम - फोटो : BCCI X
शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने लंदन के केनिंगटन ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच को जीतकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट के अंतिम दिन छह रनों से हराया। यह भारत की टेस्ट में सबसे कम अंतर से जीत है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

सांसद कल्याण बनर्जी ने दिया लोकसभा में मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा

6 of 9
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई
तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह सामने आई है। सांसद महुआ मोइत्रा के साथ टकराव के बीच लोकसभा में पार्टी के सचेतक सांसद कल्याण बनर्जी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। जबकि संसद में कुछ सांसद बमुश्किल ही आते हैं। इससे पहले टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी की संसदीय समिति में खराब समन्वय पर नाराजगी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत: चार साल चली जांच में नहीं मिले CBI को भ्रष्टाचार के सबूत

7 of 9
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पेशेवरों की अनियमित नियुक्ति और असंबंधित परियोजना निधि से भुगतान के आरोपों से संबंधित एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की तरफ से दायर क्लोजर रिपोर्ट को राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। पढ़ें पूरी खबर..

कमल हासन के बयान पर मचा बवाल

8 of 9
कमल हासन - फोटो : ANI
मक्कल निधि मय्यम पार्टी के प्रमुख कमल हासन ने सोमवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है जो तानाशाही और सनातन धर्म की जंजीरों को तोड़ सकता है। राज्यसभा सांसद हासन चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसे प्रसिद्ध तमिल अभिनेता सूर्या की अगारम फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

यूपी: पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में, आज 46 जिलों में भीषण बरसात का अलर्ट जारी

9 of 9
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala

यूपी में मानसून पूरी तरह से प्रभावी है। आज के लिए प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है और 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन अभी भी प्रदेश के तराई इलाकों की ओर है। आज तराई व आगरा क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें