महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम समेत 29 महानगरपालिकाओं की राजनीतिक दिशा तय होगी। वहीं उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है, जिससे शीतलहर और घना कोहरा जारी रहेगा। उधर, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतीकात्मक रूप से अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान में ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बाद 800 फांसी की रोक लगी और कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हैं। ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करे। वहीं, भारत में जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 18 भाषाओं में 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी उड़ान आज रवाना होगी। दिल्ली में जाम कम करने के लिए पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग ट्रायल शुरू किया गया। अब गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा की सुविधा शुरू की गई है। उधर, महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली जीत हासिल की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के नतीजों का पल-पल का अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Maharashtra Municipal Election Results 2026 LIVE: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आज, एग्जिट पोल में भाजपा आगे
महाराष्ट्र की शहरी राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव गुरुवार (15 जनवरी) को संपन्न हुए, जिसके नतीजे शुक्रवार यानी आज (16 जनवरी) घोषित किए जाएंगे। चार साल की देरी से हुए बीएमसी चुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। मतगणना से पहले महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बीएमसी चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 879 महिलाएं और 821 पुरुष हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
ठंड से बचने के लिए चेहरे को स्कार्फ से ढक्कर जाती युवतियां
- फोटो : संवाद
Weather: उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में एक हफ्ते तक सताएगा कोहरा
देश का पूरा उत्तर व पूर्वी इलाका हाड़ कंपाती ठंड की चपेट में है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी भी होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में भी बारिश-बूंदाबांदी होने से कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, एक सप्ताह तक उत्तर और पूर्व के कई राज्यों में घने से बेहद घना कोहरा मुश्किल बढ़ाएगा। पढ़ें पूरी खबर
US: मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद कही ये बात
वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी। वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मचाडो ने बताया कि उन्होंने यह पदक राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं। पढ़ें पूरी खबर
Iran Unrest: 'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर
ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए खामेनेई शासन ने दमन के हरसंभव तरीके अपनाए हैं। प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को फांसी दिए जाने की संभावना है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि ईरान में कल होने वाली 800 फांसी की सजाओं के अमल पर रोक लग गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US: 'ट्रंप चाहते हैं ग्रीनलैंड का अधिग्रहण, यह अमेरिका के हित में...', व्हाइट हाउस प्रवक्ता का बड़ा बयान
अमेरिका ने ग्रीनलैंड को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ने अपनी प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। वह चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को अधिग्रहित करे। उनका मानना है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के सर्वोत्तम हित में है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
Census
- फोटो : Adobe Stock
जनगणना: एक अप्रैल से घरों की गणना, दूसरे चरण में आबादी की गिनती; तैयार होंगी 18 भाषाओं में निर्देश पुस्तिकाएं
आजादी के बाद देश में आठवीं बार होने जा रही जनगणना के पहले चरण के लिए 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं तैयार होंगी। यह 18 भाषाओं में छापी जाएंगी। इसमें मकानों की सूचीकरण करने के नियम व तौर तरीके दर्ज होंगे। यह देश में 30 लाख से ज्यादा जनगणना कराने वालों को वितरित होंगी। इसमें जनगणना कराने वालों की भूमिका, उनके अधिकार, कानूनी पहलू दर्ज होंगे। जनगणना कराने वाले जब घर-घर दस्तक देंगे तो उनके साथ यह निर्देश पुस्तिकाएं होंगी जो उनके काम को आसान बनाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
इस्राइल, ईरान और फलस्तीन में भारतीयों के परामर्श जारी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Srinagar: ईरान ने खोला हवाई क्षेत्र, आज आएगी पहली निकासी उड़ान; फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज
बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया है। इसी के साथ वहां फंसे भारतीय छात्रों की निकासी प्रक्रिया तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार तेहरान से दिल्ली के लिए पहली निकासी उड़ान शुक्रवार को रवाना होने वाली है। सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
Delhi traffic
- फोटो : एएनआई
Solution: जाम कम करने के लिए दिल्ली में पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग शुरू, नेहरू प्लेस-कालकाजी रोड पर ट्रायल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम कम करने के लिए दिल्ली में पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग शुरू की है। इसकी पहल करते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों को राइट-लेफ्ट पार्किंग चुना गया है। इस कदम से एक दिन सड़क के दाहिनी ओर और अगले दिन बाईं ओर पार्किंग की जा सकेगी। माना जा रहा है कि इससे जाम कम होगा। इस पहल को सबसे पहले बृहस्पतिवार नेहरू प्लेस से कालकाजी जाने वाले रोड पर आजमाया गया। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
विश्व पुस्तक मेला
- फोटो : ANI
World Book Fair: सोशल मीडिया ने बनाई किताबों से दूरी... अब वही ला रहा है पास, यहां लगा एक 'आजाद' पुस्तक मेला
अंकल रेत की मछली है क्या? रेत की मछली.......? हां, गुनाहों के देवता के साथ कॉम्बो में है। कॉम्बो में? अरे वाह, दे दीजिए। यह बातचीत विश्व पुस्तक मेले के हॉल नंबर दो में लगे स्टॉल एसएन 14 की थी, जहां दो लड़कियां रेत की मछली की किताब तलाश रहीं थीं। बेहद थकी हुई, लेकिन इस स्टॉल पर मनपसंद किताब पाकर इतनी खुश हुई जितनी मछली पानी के भीतर होती है। एक किताब की इतनी शिद्दत से तलाश के पीछे वजह पूछी तो पता चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
मेग लैनिंग
- फोटो : WPL
MI vs UPW Highlights: यूपी वारियर्स ने दर्ज की अपनी पहली जीत, मुंबई को हराया; हरलीन का पचासा
हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में हरलीन ने 39 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए जिससे यूपी ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीता। पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
अब गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
- फोटो : AI Generated
Unborn Baby Health Insurance: अब गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेल्थ पॉलिसी लॉन्च
अब गर्भ में पल रहे बच्चे को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। बजाज जनरल इंश्योरेंस ने फीटल फ्लोरिश नामक बीमा पॉलिसी पेश की है। यह भ्रूण स्वास्थ्य बीमा है, जिसका प्रीमियम 1,025 रुपये है। इसे गर्भाशय में होने वाली प्रक्रियाओं, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं व उन्नत भ्रूण प्रक्रियाओं के लिए बनाया गया है। इसके तहत 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए गर्भाशय में होने वाली 16 विशेष प्रक्रियाओं को कवर किया जाएगा।
‘दुख पहुंचाने का इरादा नहीं…’ हनी सिंह ने आपत्तिजनक बातों के लिए मांगी माफी, वायरल वीडियो को लेकर दी सफाई
गुरुवार देर रात एक पोस्ट और वीडियो यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए। इसमें वह एक पुराने वीडियो और उसमें कही गई बातों को लेकर सफाई दे रहे हैं। साथ ही अपने कहे गए शब्दों के लिए माफी भी मांग रहे हैं। आखिर, यह पूरा मामला क्या है? जानिए। पढ़ें पूरी खबर