फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज से इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, भीषण सर्दी की चपेट में उत्तर भारत

Sun, 08 Jan 2023 07:04 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में आज से शुरू हो रहा है। वर्ष 2019 के बाद कोरोना महामारी के चलते पहली बार सम्मेलन भौतिक रूप से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी नौ जनवरी को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। वहीं, पश्चिमोत्तर और मध्य भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। दिल्ली के रिज क्षेत्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री तक चला गया। हालांकि दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन में सबसे कम रहा। उधर, हिमाचल में सुक्खू सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा। छह से सात मंत्री राजभवन में शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात तक मंत्रियों के नामों को लेकर पत्ते नहीं खोले थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आज से

2 of 11
प्रवासी भारतीय दिवस के लिए घरों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है। - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार, 8 जनवरी से शुरू हो रहा है। वर्ष 2019 के बाद कोरोना महामारी के चलते पहली बार सम्मेलन भौतिक रूप से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 9 जनवरी को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन

पश्चिमोत्तर और मध्य भारत भीषण सर्दी की चपेट में

3 of 11
भीषण सर्दी की चपेट में उत्तर भारत - फोटो : अमर उजाला
बर्फ से ढके हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं से दिल्ली समेत उत्तर, पश्चिमोत्तर और मध्य भारत भीषण सर्दी की चपेट में हैं। दिल्ली के रिज क्षेत्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री तक चला गया। हालांकि दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन में सबसे कम रहा। वहीं यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कड़ाके की ठंड अभी जारी रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर.

सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

4 of 11
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के एक माह बाद रविवार को सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। छह से सात मंत्री राजभवन में सुबह शपथ ले सकते हैं। शनिवार को दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों को शिमला बुला लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात तक मंत्रियों के नामों को लेकर पत्ते नहीं खोले। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस आलाकमान के पाले में गेंद डालते हुए दिल्ली से मंत्रियों की सूची जारी होने की बात कही। यहां पढ़ें पूरी खबर.  
विज्ञापन

मेक्सिको सिटी में मेट्रो हादसा

5 of 11
Mexico City metro accident - फोटो : ANI
मेक्सिको सिटी में मेट्रो लाइन 3 पर शनिवार को दो ट्रेनों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, और 57 अन्य घायल हो गए। एल यूनिवर्सल ने मेक्सिको सिटी क्लाउडिया शिनबाउम की सरकार के प्रमुख का हवाला देते हुए ये जानकारी दी। मेट्रो ट्रेनों के बीच हादसा ला रजा और पोट्रेरो स्टेशनों के बीच हुआ। मेक्सिको स्थित समाचार पत्र एल यूनिवर्सल के अनुसार, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए क्लाउडिया शीनबाउम ने अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों और ट्रेन की टक्कर में मरने वाली युवती के परिजनों के साथ एकजुटता जताई। यहां पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन

जोशीमठ के धंसने का रहस्य

6 of 11
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ शहर के सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में फूटे झरने में शहर के घरों की दीवारों के दरकने, जमीन फटने और सड़कों के धंसने का रहस्य छुपा है। ये जमीन के नीचे जमा पानी है जो शहर में बने घरों, होटलों और भवनों की बुनियाद को खोखला कर रहा है। हैरत की बात यह है कि तबाही के मुहाने पर सीढ़ीदार ढंग से बसे इस शहर में कोई सरकार ड्रेनेज सिस्टम का इंतजाम नहीं कर पाई। बरसात का कुछ पानी ढलान पर बसे इस शहर में ऊपर से नीचे उतरता हुआ नीचे बह रही अलकनंदा नदी में मिल जाता है। बाकी पानी शहर की उस धरती में रिसता रहता है, जो ग्लेशियर से बहाकर लाए गए लूज वोल्डर और मिट्टी के मलबे से बनी है। यहां पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन

विकसित देश बनने के लिए चार स्तंभों पर ध्यान केंद्रित

7 of 11
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य देश के पिछड़े जिलों का विकास करना है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकसित देश बनने के लिए बुनियादी ढांचे, निवेश, नवाचार और समावेश के चार स्तंभों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। राज्यों के मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता लाने के लिए भारत की ओर देख रही है। उन्होंने मुख्य सचिवों से MSME क्षेत्र को वैश्विक चैंपियन और वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा। यहां पढ़ें पूरी खबर.

बाघ कॉरिडोर बनाएगी केंद्र सरकार

8 of 11
बाघ - फोटो : iStock
केंद्र सरकार देश में बाघों की बढ़ती आबादी को देखते हुए उनके संरक्षण के लिए राज्यों के साथ मिलकर और बाघ कॉरिडोर बनाएगी। देश में पिछले एक साल में मारे गए 116 बाघों में ज्यादातर की मौत दुर्घटना और आवाजाही के दौरान हादसों में हुई हैं। ऐसे में कॉरिडोर विस्तार से बाघों को स्वच्छंद विचरण के साथ संरक्षण में भी आसानी होगी। देश में अभी 32 कॉरिडोर हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर.

शीना बोरा से मिलती-जुलती लड़की को देखा

9 of 11
sheena bora
बहुचर्चित शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर मुंबई की एक विशेष अदालत ने सीबीआई से जवाब तलब किया है। इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उसकी एक वकील ने गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शीना बोरा से मिलती जुलती एक लड़की को देखा है। इंद्राणी ने गुवाहाटी हवाईअड्डे के सीसीटीवी फुटेज और यात्री विवरण को संरक्षित किए जाने की भी मांग की है। याचिका में कहा गया है कि यह पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए कि गुवाहाटी हवाईअड्डे पर देखी गई लड़की शीना बोरा है या नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर.

बागवानी करने से कम होगा कैंसर का खतरा

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
कसरत, अच्छा खाना, नए लोगों से दोस्ती और बागवानी ये आपको कैंसर सहित कई गंभीर रोगों के होने का जोखिम कम कर सकते हैं। ऐसा करने वाले लोगों की मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहती है। यह दावा एक शोध में किया गया है। अध्ययन के नतीजे हाल ही में लैंसेट प्लेनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुए।  अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की तरफ से वित्त पोषित सीयू बोल्डर संस्थान के पर्यावरण अध्ययन विभाग के शोधकर्ताओं ने पाया कि सामुदायिक बागवानी करने वाले ऐसे लोग, जिनके खाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा रहती है और जो जमकर शारीरिक मेहनत करते हैं, उनमें कैंसर और पुरानी बीमारियों का जोखिम काफी कम हो जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका को हराया

11 of 11
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उसने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में 91 रनों से जीत हासिल की। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। यहां पढ़ें पूरी खबर.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें