फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मानहानि मामले में राहुल गांधी अदालत में पेशी, शेख हसीना आज पहुंचेंगी दिल्ली; मॉनसून में आ रही तेजी

Fri, 07 Jun 2024 06:04 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: मानहानि मामले में राहुल गांधी अदालत में पेशी, शेख हसीना आज पहुंचेंगी दिल्ली; मॉनसून में आ रही तेजी
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बंगलूरू की अदालत में पेश होंगे। उन पर भाजपा के नेता ने मानहानि का आरोप लगाया है। वहीं, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। उधर, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू रहेगी। वहीं,  यूरोप से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज को हूती आतंकवादियों ने निशाना बनाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
राहुल गांधी - फोटो : ANI
मानहानि मामला: बंगलूरू की अदालत में राहुल गांधी की पेशी आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक भाजपा के मानहानि मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। राहुल पर समाचार पत्रों में मानहानिकारक विज्ञापन जारी करने का आरोप है। पिछले साल विस चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
मंगलवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल - फोटो : iStock
मानसून में आ रही तेजी; अगले पांच दिन उत्तर भारत में कुछ जगहों पर लू 
लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में तपते पूरे उत्तर भारत को अब जल्द ही राहत मिलने लगेगी। 25 जून तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून तय समय से चल रहा है। फिलहाल, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत को तर करते हुए मानसूनी बारिश महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से को छू रही है। अगले सप्ताह तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात में भी मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
शेख हसीना - फोटो : एएनआई
शपथ ग्रहण: शेख हसीना आज शाम पहुंचेंगी दिल्ली, पीएम मोदी से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेता शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके लिए बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शुक्रवार यानी आज शाम को नई दिल्ली पहुंच जाएंगी। उनके 10 जून तक भारत में रुकने की उम्मीद है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आठ जून को, लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा
कांग्रेस ने आठ जून को अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
लाल सागर में जहाज पर हुआ हमला - फोटो : iStock
यूरोप से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज के पास फिर विस्फोट, लाल सागर में हूती लड़ाकों का आतंक
इस्राइल और हमास युद्ध के बीच यमन के हूती लड़ाके लाल सागर में आतंक फैला रहे हैं। गुरुवार को भी मोखा शहर में एक व्यापारिक जहाज के पास विस्फोट किया गया। वहीं, समुद्र में एक अन्य जगह भी विस्फोट की घटना की सूचना है, जिसकी ब्रिटिश अधिकारी जांच कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में कट्टरपंथियों को मिले वोट ने बढ़ाई चिंता, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
पंजाब के दो संसदीय क्षेत्रों में खालिस्तान समर्थकों की एकतरफा जीत और कई लोकसभा सीटों पर कट्टरपंथियों के बढ़े वोट शेयर ने चिंता बढ़ा दी है। दो संसदीय क्षेत्रों में अप्रत्याशित परिणाम और 11 सीटों पर कट्टरपंथियों के बढ़े वोट शेयर के मद्देनजर पाकिस्तान से सटे सूबे में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जानकारों के अनुसार इस जनादेश के कई संदेश हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)
यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान देगा फ्रांस, मैंक्रों ने पायलटों की ट्रेनिंग पर भी कही बड़ी बात
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन को मिराज 2000-5 लड़ाकू विमानों को मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस में यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वे रूस के आक्रमण से अपने देश की रक्षा कर सके। इन मिराज विमानों का निर्माता दसॉल्ट है। यूक्रेन के राष्ट्रपति इन दिनों फ्रांस में हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
राम मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala graphics
दूर तक गूंज रही है अयोध्या में भाजपा की हार, देशभर के रामभक्त अवाक... दे रहे ताने
राममंदिर वाली अयोध्या में भाजपा की हार की गूंज देश के साथ ही पूरी दुनिया में है। रामभक्त लोकसभा चुनाव में आए नतीजे से अवाक हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है। ऐसे में वे रामनगरी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों और मित्रों को फोन पर उलाहना दे रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के तीन दिन बाद भी यह दौर जारी है। सोशल मीडिया पर तो खैर अयोध्यावासियों पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
World News Updates: 'नए युद्ध विराम प्रस्ताव पर हमास ने नहीं दिया जवाब', कतर के विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
मध्यस्थों की ओर से युद्धविराम के लिए नए प्रस्ताव पर हमास ने अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं सौंपी है और अभी इसका अध्ययन कर रहा है। कतर, मिस्र और अमेरिका के मध्यस्थ अभी प्रयास कर रहे हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने गुरुवार को यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
जो बाइडन, हंटर बाइडन - फोटो : एएनआई
अगर दोषी पाए गए तो बेटे हंटर को माफ नहीं करेंगे जो बाइडन; कहा- फैसला होगा स्वीकार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बेटे हंटर बाइडन को अवैध रूप से बंदूक खरीदने और रखने के आरोप में दोषी पाए जाने पर माफ करने से साफ इन्कार कर दिया है। बाइडन ने ये भी कहा कि वह मुकदमे के नतीजों को स्वीकार करेंगे। एक साक्षात्कार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने बेटे हंटर के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दिया, उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति हंटर बाइडन को माफ करने से इन्कार करेंगे? जिसका जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति ने हां में दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें