फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नेपाल में भूकंप से 70 से अधिक लोगों की मौत; मध्यप्रदेश में पीएम मोदी की चुनावी सभा आज

Sat, 04 Nov 2023 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर का इलाका आज भी स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Nepal Earthquake - फोटो : सोशल मीडिया

नेपाल में भूकंप से कई घर ध्वस्त, अब तक 70 लोगों की मौत
पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत हो हुई है, वहीं जाजरकोट जिले में अब तक 34 लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में तेज भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी देर तक झटके महसूस किए। रिक्टर पैमान पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आज भी स्मॉग की चादर
दिल्ली-एनसीआर का इलाका आज भी स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 448, जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 421 दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
द्वारका में पीएम मोदी ने किया संबोधन - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज रतलाम में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (चार नवंबर) को रतलाम में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, इस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिवपुरी आ रहे है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
कैसे करते हैं प्याज का रखरखाव - फोटो : iStock

बफर स्टॉक से एक लाख टन प्याज बेचेगी केंद्र सरकार
त्योहारी सीजन में कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने नवंबर में खुदरा बाजारों में अपने बफर स्टॉक से एक लाख टन प्याज जारी करने की घोषणा की है। इसी के तहत शुक्रवार को 100 से अधिक शहरों के लिए प्याज जारी करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
हूतियों ने इस्राइल पर हमले किए - फोटो : social media

इस्राइल ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर किया हमला
इस्राइल ने शुक्रवार को गाजा के बड़े अस्पताल अल-शिफा को निशाना बनाया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि इस्राइली सेना ने पहले अस्पताल और फिर एंबुलेंस में घायलों को दूसरी जगह ले जाते समय उन पर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा बमबारी में कई लोग मारे गए हैं। इस्राइली सेना की ओर से कहा गया है कि वह इसकी जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : social media

UN की अपील के बाद भी शरणार्थियों पर जुल्म कम नहीं
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सहित दुनियाभर के देशों के अनुरोध को ठुकराते हुए लाखों अफगान शरणार्थियों के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाखों अफगान शरणार्थियों का भविष्य अधर में है। अगर वे पाकिस्तान में रुकते हैं, तो उन्हें गिरफ्तारी का डर है। अगर अफगानिस्तान जाते हैं, जो वहां उनका न घर है, न काम काज, लिहाजा भुखमरी से मारे जाने का डर है। बहरहाल, सामूहिक निष्कासन की योजना को तेजी से पूरा करने के लिए पाकिस्तान ने सीमा पर जांच केंद्र और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। वहीं, तालिबान ने पाकिस्तान से अफगानों पर क्रूरता बंद करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद पर हवाला के जरिये पैसा चीन भेजने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार सुबह तक दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के परिसर खंगालने के बाद शाम को एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आनंद पर हवाला के जरिये पैसे चीन भेजने और आयात पर सात करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की चोरी का आरोप लगाया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इसी मामले में यह छापे मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बेचने वाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फर्जी ई-मेल खातों का इस्तेमाल कर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन प्रसारित करने और बेचने के आरोप में हरिद्वार निवासी आदर्श सैनी (21) को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

शुभ लाभ महोत्सव का मेगा लकी ड्रॉ
अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव का मेगा लकी ड्रॉ शनिवार (चार नवंबर) को निकाला जाएगा। पुष्य नक्षत्र के दिन लकी ड्रॉ के माध्यम से एक विजेता को अमर उजाला के तरफ से कार दी जाएगी। यह ड्रॉ शुभ लाभ महोत्सव कार्यक्रम का मात्र एक अहम पड़ाव है। शुभ लाभ महोत्सव 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पाठक लकी ड्रॉ के माध्यम से कई आकर्षक उपहार जीत सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें