भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे।
भारत की मेजबानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से गोवा में शुरू होगी। इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी शामिल होंगे। यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की की और प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
एससीओ की बैठक की तैयारियां।
- फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक आज
भारत की मेजबानी में गुरुवार से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो रही है। बैठक में शामिल सदस्य देश इस सम्मेलन में क्षेत्रीय चुनौतियों और राजनीतिक उथल-पुथल पर चर्चा करेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा एस. जयशंकर व बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की संभावना पर हो रही है।
धरने पर बैठे पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस में झड़प
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे। पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण में 37 जिलों में आज डाले जाएंगे वोट
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।
हादसे की पड़ताल करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें मौके पर ही 10 लोगो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विश्व बैंक प्रमुख बनने पर अजय बंगा को बाइडन ने दी बधाई
मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा विश्व बैंक का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बधाई देते हुए कहा कि वह एक परिवर्तनकारी नेता साबित होंगे, जो विश्व बैंक के अध्यक्ष पद पर विशेषज्ञता, अनुभव और नवाचार (इनोवेशन) लाएंगे। बंगा 2 जून को कार्यभार संभालेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आज से ओडिशा दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वह ओडिशा स्थित अपने गृह जिले मयूरभंज जाएंगी। इस यात्रा के दौरान वह सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति चार मई को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगी, जहां वह मयूरभंज जाएंगी।
न्यायमित्र की सिफारिश: तेज हो माननीयों के आपराधिक मुकदमों की सुनवाई
सांसदों-विधायकों पर लंबित आपराधिक मुकदमों की सुनवाई तेजी से करने के लिए खुद सुप्रीम कोर्ट निर्देश जारी करे, यह सिफारिश शीर्ष अदालत की तरफ से नियुक्त न्याय मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया ने अपनी रिपोर्ट में की है।
अमेरिका के अटलांटा शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में एक इमारत में गोलीबारी की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। संदिग्ध शूटर की इमारत में घूमते तस्वीर सामने आई है।
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में लगातार 10वीं बार की बढ़ोतरी
बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की जद्दोजहद के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दर में लगातार 10वीं बार वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही ब्याज दर 5.1 फीसदी पर पहुंच गई है।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट की इमरान को चेतावनी- पेश न हुए तो रद्द होगी अंतरिम जमानत
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को नौ मामलों में जमानत याचिकाओं पर एक दिन की मोहलत देते हुए गुरुवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि वह सुनवाई से पूर्व प्रधानमंत्री की लगातार अनुपस्थिति पर उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर सकता है।