वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की संस्थापक वाईएस शर्मिला आज सुबह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि वह दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय करेंगी। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक कर रही है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भारी बर्फबारी और उससे छनकर आ रहीं ठंडी हवाओं से पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है। भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे की चादर ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
वाईएस शर्मिला
- फोटो : Social media
वाईएस शर्मिला आज कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की संस्थापक वाईएस शर्मिला आज सुबह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि वह दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय करेंगी। वहीं, कांग्रेस ने जानकारी दी है कि गुरुवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक बहुत प्रतिष्ठित नेता पार्टी में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Congress Parliamentary Strategy Group meeting
- फोटो : Social Media
कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक आज
कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक कर रही है। इसमें राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष, महासचिव, विधायक दल के नेता, पार्टी प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
रामघाट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां श्रीराम करते थे पूजा, वह स्थान दुनिया के सबसे बड़े दीपक से होगा रोशन
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धालुओं के लिए बेहद अनोखा होगा। रामघाट पर तुलसीबाड़ी में 22 जनवरी को जो त्रेतायुगीन दीपक जलाया जाएगा, वह दुनिया का सबसे बड़ा होगा। 28 मीटर व्यास वाले इस दीपक को प्रज्ज्वलित करने में 21 क्विंटल तेल लगेगा। इसे गिनीज बुक आफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
ठंड से ठिठुरती हुई युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी गलन
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भारी बर्फबारी और उससे छनकर आ रहीं ठंडी हवाओं से पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है। भीषण शीतलहर के बीच घने कोहरे की चादर ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई है। प्रयागराज व वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है और अगर उत्तर पश्चिम भारत इसकी चपेट में आया तो ठंड का और बढ़ना तय है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला।
जेपी नड्डा पहली बार लड़ सकते लोकसभा चुनाव
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राज्यसभा से जुड़े सभी बड़े दिग्गज लोकसभा चुनाव मैदान में नजर आएंगे। पार्टी ने ऐसे ज्यादातर दिग्गजों को उनके मूल राज्य से ही चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। नड्डा के अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से ही चुनाव लड़ने की चर्चा है। तीन बार के विधायक और राज्यसभा में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे नड्डा का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
इस्राइली झंडा
- फोटो : Social media
मोसाद चीफ की प्रतिज्ञा
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच इस्राइल की खूफिया एजेंसी के प्रमुख ने कमस खाई कि वह हमले में शामिल हमास के एक-एक सदस्य से हिसाब बराबर करेंगे। बता दें, एक दिन पहले ही लेबनान में एक ड्रोन हमले में हमास के उप प्रमुख की सालेह अल-अरौरी की मौत हो गई थी। इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री भी कई बार हमास को पूरी तरीके से बर्बाद करने की कसम खा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
डॉ विवेक त्रिवेदी ने सरकार से बातचीत का किया आह्वान
- फोटो : Social Media
ब्रिटेन में भारतीय मूल के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल
ब्रिटेन में भारतीय मूल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टर कमेटी के सह अध्यक्ष डॉ विवेक त्रिवेदी ने बुधवार को यूके सरकार से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से बातचीत का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेश मंत्री जयशंकर आज नेपाल दौरे पर जाएंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के उद्देश्य से आज से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान वह नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। काठमांडू में चार और पांच जनवरी को होने वाली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि 2024 में उनकी यह पहली विदेश यात्रा हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
ISRO
- फोटो : Social Media
एलन मस्क की कंपनी SpaceX से इसरो ने किया करार
इसरो के 4.7 टन वजनी उपग्रह जीसैट-20 को अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स का रॉकेट फाल्कन 9 अंतरिक्ष में ले जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) ने बुधवार को पहली बार स्पेसएक्स की सेवाएं लेने की घोषणा की। यह प्रक्षेपण साल की दूसरी तिमाही में हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कठुआ में
उप राष्ट्रपित जगदीप धनखड़ वीरवार को कठुआ और जम्मू में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 2 से 3 बजे के बीच औद्योगिक बायोटेक पार्क, कठुआ में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर