भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
सियासत, सिनेमा से लेकर खेल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम हस्तियों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान में कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। रामलला की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।