त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने पुजारियों पर हमला किया। हमलावरों ने देब के घर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की। वहीं, उत्तर भारत में मौसम सर्द बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के मुद्दे पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में प्रदेश सरकार बिंदुवार पक्ष रखेगी। इसके लिए मंगलवार को नगर विकास विभाग के अधिकारी पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
पूर्व सीएम देब के घर पर हमला
2 of 11
बिप्लब देब के वाहन में तोड़फोड़
- फोटो : Amar Ujala
त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने पुजारियों पर हमला किया। हमलावरों ने देब के घर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की। यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक ग्रुप देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पुजारी बुधवार को देब के पिता की पुण्यतथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद के आवास पर यज्ञ करने आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अगले 4-5 दिन ठंड का प्रकोप
3 of 11
Cold wave in India
- फोटो : ANI
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे और दिन में बादल छाए रहने की वजह से मंगलवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ठिठुरन महसूस की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई
4 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social media
नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देने के मुद्दे पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में प्रदेश सरकार बिंदुवार पक्ष रखेगी। इसके लिए मंगलवार को नगर विकास विभाग के अधिकारी पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया जाएगा कि पिछड़ों को आरक्षण देने में सभी नियमों का पालन किया गया है। ट्रिपल टेस्ट के फॉर्मूले पर अमल के लिए आयोग का गठन भी कर दिया गया है। सरकार कोर्ट से आरक्षण देकर ही चुनाव कराने का अनुरोध भी करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
भारत ने श्रीलंका को हराया
5 of 11
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने दो रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना पाई और मैच हार गई। भारत ने मैच दो रन से अपने नाम किया। टी20 में रन के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे छोटी जीत है। भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का यह पहला मैच था और उन्होंने चार विकेट लेकर काफी प्रभावित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रेल यात्रियों को मिलेगा सुपर ऐप
6 of 11
rail tel
रेल यात्रियों को जल्द ही सुपर एप मिलेगा। एप से यात्रियों का सूचनाओं के साथ मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही ई-टिकटिंग और आपातकालीन चिकित्सा सेवा की जानकारी भी मिलेगी। इसके जरिए यात्री अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। यह पहल रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करा रही रेलटेल कंपनी ने की है।
ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (जीआईएस-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे। 5 जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी। सीएम योगी वहां दो दिन 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश की विकासशील तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
सांसद प्रहलाद पटेल के काफिले की कार की बस से टक्कर
8 of 11
Prahlad Patel convoy car collided with bus
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल के काफिले में शामिल पुलिस वाहन को मंगलवार की शाम दमोह-छतरपुर मार्ग पर एक यात्री बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
धारा 80सी के तहत निवेश पर छूट की संभावना
9 of 11
बजट 2023-24 से जुड़े अहम तथ्य
- फोटो : amarujala.com
आम बजट 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सरकार एक फरवरी, 2023 को पेश होने वाले बजट में नौकरीपेशा के लिए आयकर अधिनियम-1961 की धारा 80सी के तहत निवेश पर छूट और स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कर संग्रह के मोर्चे पर चालू वित्त वर्ष सरकार के लिए अच्छा रहा है। इसके अलावा, वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बीच बजट में अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने पर जोर रहेगा। यह तभी संभव है, जब खपत को बढ़ावा मिले।
कोरोना वायरस मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में फैलता है
10 of 11
कोरोना संक्रमण
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना का सार्स-कोव-2 वायरस मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में फैलता है और लगभग आठ महीने तक रहता है। कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के शवों के ऊतकों के नमूनों के विश्लेषण में इसका खुलासा हुआ है। यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक किए गए पोस्टमार्टम के नमूनों का परीक्षण किया था। उन्होंने 11 संक्रमितों में मस्तिष्क सहित तंत्रिका तंत्र के व्यापक नमूने लिए। सभी मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई थी और किसी को भी कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अब लोगों को परिवार के मुखिया की सहमति से अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन पता अपडेट करने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राशन कार्ड, अंकपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, पासपोर्ट इत्यादि जैसे रिश्तों को स्थापित करने वाले साक्ष्यों को जमा करने के साथ नई प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसमें आवेदक के साथ ही परिवार के मुखिया, दोनों का नाम और आपस में संबंध का उल्लेख करना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर