फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का असम दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ; अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर फिर किया हमला

Sun, 04 Feb 2024 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी की अगवानी की। वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने पहली बार ज्ञानवापी का प्रामाणिक नक्शा बनाया है। एएसआई के मुताबिक, जेम्स प्रिंसेप सहित अन्य ने जो नक्शे बनाए गए थे, वह काशी के लोगों से चर्चा या फिर उनसे बातचीत पर आधारित थे। इसके अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों समेत उत्तर पश्चिम के राज्य अभी एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे ने दस्तक दे दी। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार और सोमवार को इन पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी पहुंचे असम। - फोटो : ANI

पीएम मोदी का असम दौरा, 11,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी की अगवानी की। गुवाहाटी में पीएम मोदी खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए एक लाख मिट्टी के दीपक जलाए। पीएम भाजपा की राज्य कोर कमेटी से मुलाकात करेंगे और रविवार को लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

3 of 11
एएसआई की टीम ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही - फोटो : अमर उजाला

एएसआई ने पहली बार बनाया ज्ञानवापी का प्रामाणिक नक्शा
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने पहली बार ज्ञानवापी का प्रामाणिक नक्शा बनाया है। एएसआई के मुताबिक, जेम्स प्रिंसेप सहित अन्य ने जो नक्शे बनाए गए थे, वह काशी के लोगों से चर्चा या फिर उनसे बातचीत पर आधारित थे। नक्शे कल्पना के अनुसार बने थे, जिसे प्रामाणिक नहीं कहा जा सकता। यह पहला मौका है, जब वैज्ञानिक पद्धति से ज्ञानवापी और उसकी संरचनाओं की लंबाई-चौड़ाई का माप-जोख कर प्रामाणिक ब्योरा उपलब्ध कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
चंबा में बर्फबारी के बाद बनीखेत के पास मार्ग पर फिसलन के चलते महिला को पकड़कर लेकर चलता युवक।सं

मैदानी इलाकों में अगले दो दिन बारिश
पहाड़ी क्षेत्रों समेत उत्तर पश्चिम के राज्य अभी एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे ने दस्तक दे दी। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार और सोमवार को इन पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा जैसे मैदानी राज्यों में कहीं मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश होगी और कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम के मिजाज में यह बदलाव कम से कम चार से पांच दिन महसूस किया जाएगा और इसके चलते ठंड बढ़ेगी और पारा भी लुढ़केगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बदली छा गई और पारा भी लुढ़का। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

5 of 11
लाल सागर में अमेरिकी जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला, जवाबी कार्रवाई में तीन नाव ध्वस्त (सांकेतिक) - फोटो : ANI

हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका-यूके का संयुक्त हमला
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इसका असर मध्यपूर्व के अलग-अलग देशों में दिखाई दे रहा है। ईरान, जॉर्डन, सीरिया  और हूती सहित अन्य देश और संगठन अमेरिका के खिलाफ हमलावर हैं। इस बीच अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और यूनाइडेट किंगडम ने शनिवार को हूती ठिकानों के खिलाफ हवाई और जमीन पर हमले किए। दोनों देशों ने हूती के 10 अलग-अलग ठिकानों पर 30 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया। हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया। बयान में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लाल सागर में शांति स्थापित करना है। हम लाल साहर में तनाव कम करना चाहते हैं। हम विश्व के महत्वपूर्ण जलमार्गों मे से एक की रक्षा करने में संकोच नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
जंगलों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, 19 लोगों की मौत
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण आग से 19 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1,100 घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को हताहतों की जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक बचाव दल वालपराइसो क्षेत्र के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंच सका है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बिलावल भुट्टो - फोटो : Social Media

बिलावल भुट्टो ने नवाज शरीफ पर साधा निशाना
पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं। इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज प्रमुख नवाज शरीफ पर हमला किया। उन्होंने कहा कि शरीफ लोगों से डरते हैं। पाकिस्तान के मीरपुर खास में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा कि शरीफ उनके साथ बहस करने से इनकार करते हैं। वह लोगों से डरते हैं। धांधली की कोशिश करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

मुश्किल में अरविंद केजरीवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज किया गया है, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
केरल पुलिस - फोटो : Social Media

एनआईटी की महिला प्रोफेसर ने फेसबुक पर लिखा- 'गोडसे पर गर्व है'
केरल पुलिस ने शनिवार को कालीकट के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या करके भारत को बचाया था। 'भारत को बचाने के लिए गोडसे पर गर्व है।' पढ़े पूरी खबर

10 of 11
कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल - फोटो : social media

भुजबल के बगावती तेवर, बोले- नवंबर में ही मंत्री पद से दे दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने राज्य सरकार पर ओबीसी कोटा में मराठा समुदाय को पिछले दरवाजे से प्रवेश की सुविधा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को खुलासा किया कि वह पिछले नवंबर में राज्य मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा भी दे चुके हैं। बता दें भुजबल एनसीपी के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हैं। साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
भारतीय विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

एक सप्ताह के दौरे पर भारत आएंगे फिजी के उप-प्रधानमंत्री
फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद भारत के दौरे पर आने वाले हैं। प्रसाद एक सप्ताह के दौरे पर नई दिल्ली आएंगे। रविवार शाम 21.35 बजे वे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वह 11 फरवरी को यहां से फिजी के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे अयोध्या के राम मंदिर भी जाएंगे, जहां वे विधि-विधान से भगवान राम की पूजा करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रसाद पहले विदेशी नेता होंगे, जो अयोध्या का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें