फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप आज करेंगे कोर्ट में सरेंडर, यासीन भटकल ने रची थी परमाणु बम धमाके की साजिश

Tue, 04 Apr 2023 06:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने जा रहे हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट समर्थक रैली निकालने वाले हैं। वहीं अदालत ने कहा भटकल और एक अन्य अभियुक्त के बीच बातचीत से स्पष्ट है कि उन्होंने कथित तौर पर सूरत में एक परमाणु बम के विस्फोट की साजिश रची थी। साथ ही दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार तड़के जोरदार बारिश हुई। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया। दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने तेवर बदल रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप आज करेंगे कोर्ट में सरेंडर
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने जा रहे हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट समर्थक रैली निकालने वाले हैं। मैनहट्टन पुलिस ने सोमवार को ट्रंप के न्यूयॉर्क में पहुंचने से पहले चप्पे-चप्पे पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर दी। पुलिस ने 35,000 अफसरों को हर वक्त तैयार रहने के आदेश दिए हैं। ट्रंप सोमवार देर रात न्यूयॉर्क पहुंच गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
यासीन भटकल और असदुल्लाह - फोटो : अमर उजाला
यासीन भटकल ने रची थी सूरत में परमाणु बम धमाके की साजिश
अदालत ने वर्ष 2012 में देश के खिलाफ खिलाफ युद्ध छेड़ने का षडयंत्र रचने के मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सह-संस्थापक यासीन भटकल व अन्य को प्रथम दृष्टया दोषी माना है। अदालत ने कहा भटकल और एक अन्य अभियुक्त के बीच बातचीत से स्पष्ट है कि उन्होंने कथित तौर पर सूरत में एक परमाणु बम के विस्फोट की साजिश रची थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश
दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार तड़के जोरदार बारिश हुई। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया। दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने तेवर बदल रहा है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर तक धूप खिलने से जहां लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं शाम होते-होते एक बार फिर मौसम बदल गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
आठ माह बाद एक दिन में छह फीसदी नमूने पॉजिटिव
देश में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। आठ महीने बाद पहली बार एक दिन में कोरोना का संक्रमण छह फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। बीते दिन 3,600 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.12 फीसदी दर्ज की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
बंगाल में रेलवे स्टेशन पर पथराव
पश्चिम बंगाल में सोमवार रात रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। कौशिक मिरोन (सीपीआरओ पूर्वी रेलवे) ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ट्विटर और एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो
जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से उन्होंने कई बदलाव किए हैं। पहले ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की अब उन्होंने ट्विटर का लोगो ही बदल दिया। अब लोगो में नीली चिड़िया की बजाय कुत्ता दिख रहा है। मस्क के ट्वीट से तो ऐसा ही लग रहा है। लेकिन इस पर ठोस रूप से कुछ कहना सही नहीं है क्योंकि एलन मस्क अगले ही पल कुछ भी अलग कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई - फोटो : PTI
गेटवे ऑफ इंडिया की सतह पर मिलीं कुछ दरारें
अगर कोई मुंबई जाता है तो अरब सागर के तट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया को देखने जरूर जाता है।113 वर्षों से यह समुद्र की लहरों और तूफानों का सामना करते हुए आज भी मजबूती से खड़ा है। वहीं सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के निरीक्षण के दौरान सतह पर कुछ दरारें पाई गईं हैं लेकिन समग्र ढांचा संरक्षण की अच्छी स्थिति में पाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
क्रूड ऑयल - फोटो : अमर उजाला
क्रूड में एक साल का बड़ा उछाल छू सकता है 100 डॉलर का स्तर
ओपेक प्लस देशों के उत्पादन में कटौती के अचानक फैसले से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक साल की सबसे बड़ी एकदिनी उछाल देखी गई। आने वाले समय में यह 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू सकता है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस समेत उसके सहयोगियों ने एक दिन पहले कच्चे तेल का उत्पादन 11.6 लाख बैरल प्रतिदिन घटाने की घोषणा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचाया तो वैश्विक कमाई के अनुपात में जुर्माना
अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से हासिल एकाधिकार के दुरुपयोग के मामले में गूगल पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 1337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, बीते बुधवार राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने इसे बरकरार रखा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
आर्टिमिस द्वितीय मिशन के चार क्रू सदस्यों की घोषणा - फोटो : Twitter
50 साल बाद फिर चंद्रमा पर इन्सान भेजेगा अमेरिका
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने 50 साल बाद चंद्रमा पर मिशन भेजने के लिए चार क्रू सदस्यों की सोमवार को घोषणा की। इनमें पहली बार एक महिला और एक अश्वेत शामिल किए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें