फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एनडीए सांसदों के साथ आज से पीएम मोदी की बैठक, संसद में इस सप्ताह भी हंगामे के आसार

Mon, 31 Jul 2023 06:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलेंगे। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं संयुक्त विपक्ष के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल संसद भवन में अपने अनुभवों को मीडिया के साथ सोमवार की सुबह साझा करेगा। साथ ही सरकार दोनों सदनों में दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित विधेयक लाने की तैयारी में है। यह विधेयक दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
NDA - फोटो : सोशल मीडिया
एनडीए सांसदों के साथ आज से पीएम मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलेंगे। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
आज संसद के बाहर मीडिया से बात करेंगे मणिपुर से लौटे सांसद
संयुक्त विपक्ष के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल संसद भवन में अपने अनुभवों को मीडिया के साथ सोमवार की सुबह साझा करेगा। इन सांसदों के मुताबिक, राज्य के हालात चिंताजनक है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
इस सप्ताह भी हंगामे के आसार, दिल्ली सेवा विधेयक होगा पेश
सरकार दोनों सदनों में दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित विधेयक लाने की तैयारी में है। यह विधेयक दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेगा।  यह विधेयक भाजपा नीत एनडीए के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का आधार बना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock
आज है आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। अगर इस दिन भी आप आईटीआर भरने से चूक जाते हैं तो जुर्माने के साथ 31 दिसंबर, 2023 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Bomb Blast - फोटो : Social Media
पाकिस्तान में राजनीतिक दल के सम्मेलन में आत्मघाती विस्फोट
अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक अशांत आदिवासी जिले में रविवार को भयानक बम विस्फोट को अंजाम दिया गया। हमला एक कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल की बैठक को निशाना बनाकर किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी को कल लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे पवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरद पवार होंगे, जो पीएम को सम्मानित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter.com/kaikahele
थाईलैंड में पटाखे के गोदाम में हुआ विस्फोट
थाईलैंड में पटाखे के गोदाम में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। सरकार के मुताबिक विस्फोट में मरने वालों में से कम से कम दो बच्चे थे, जिनमें एक चार साल का लड़का और एक आठ महीने की बच्ची शामिल थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने बेहद व्यस्त रहेगा इसरो
 सिंगापुर के सात उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद इसरो अगले कुछ महीनों में रोचक मिशन को अंजाम देने जा रहा है। इनमें गगनयान परीक्षण, चंद्रयान-3 लैंडिंग, एसएसएलवी व जीएसएलवी मिशन शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार और आंध्र में सबसे ज्यादा बाल तस्करी; दिल्ली का है ये हाल
बाल तस्करी के मामले में यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश सबसे आगे हैं। इन तीन राज्यों में साल 2016 और 2022 के बीच सबसे अधिक बच्चों की तस्करी की गई है, जबकि दिल्ली में कोरोनाकाल के बाद इन मामलों में 68 फीसदी वृद्धि हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
शाहजहां रोड इलाके में बदला मौसम - फोटो : ani
दिल्लीवासी इस सप्ताह लेंगे साफ हवा में सांस
राजधानी में रहने वाले लोगों ने रविवार को साफ हवा में सांस ली। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें