फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: WHO प्रमुख ने चीन से मांगे कोविड आंकड़े, आज से फिर बढ़ेगा सर्दी का सितम, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 31 Dec 2022 06:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन में कोरोना के गंभीर हालात को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने चिंता जताई है। वहीं दिन में खिली धूप व नम हवा के प्रभाव से शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। आशंका है कि शनिवार से एक बार फिर सर्दी का सिमम बढ़ेगा और कोहरा छाएगा। साथ ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों को लेकर भारत का नजरिया एक बार फिर साफ किया।जयशंकर ने कहा कि हमारी सीमाओं पर चुनौतियां हैं जो कोविड के दौरान तेज हो गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...    
विज्ञापन

2 of 11
डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस - फोटो : ANI
WHO प्रमुख ने चीन से मांगे कोविड आंकड़े
चीन में कोरोना के गंभीर हालात को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने चिंता जताई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि चीन में कोरोना नियमों में ढील देने के बाद चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। विभिन्न देशों द्वारा चीन पर यात्रा पाबंदियों को लेकर भी उन्होंने अपनी राय प्रकट की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
आज से फिर बढ़ेगा सर्दी का सितम, छाएगा कोहरा
दिन में खिली धूप व नम हवा के प्रभाव से शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर शाम मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया। आशंका है कि शनिवार से एक बार फिर सर्दी का सिमम बढ़ेगा और कोहरा छाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI
एस जयशंकर बोले- एलएसी के चलते चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों को लेकर भारत का नजरिया एक बार फिर साफ किया। साइप्रस के लारनाका में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि हमारी सीमाओं पर चुनौतियां हैं जो कोविड के दौरान तेज हो गई हैं। चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि हम एलएसी को एकतरफा बदलने के किसी भी प्रयास के लिए सहमत नहीं होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
कोरोनावायरस... - फोटो : ANI
चीन से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करेगा ब्रिटेन
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले दुनियाभर को चिंता में डाल रहे हैं। ज्यादातर देशों में कोरोना के मामले कम हो गए थे, लेकिन चीन में पिछले कुछ दिनों में जो हालात देखे जा रहे हैं, इसको लेकर अन्य देश काफी सतर्क हैं। भारत, अमेरिका और जापान के बाद खबर है कि ब्रिटेन भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 परीक्षण अनिवार्य कर जांच करेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
बैलिस्टिक मिसाइल
उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र में दागी बैलिस्टिक मिसाइल
उत्तर कोरिया एक बार फिर  पूर्वी जल क्षेत्र में दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के मुताबिक उत्तर कोरिया ने संदिग्ध तौर पर फिर बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
हिमपात - फोटो : अमर उजाला
बर्फ से लकदक पहाड़, डलहौजी में पहला हिमपात
नए साल से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। शुक्रवार को डलहौजी में पहली बर्फबारी हुई। इससे नए वर्ष का स्वागत करने पहाड़ों पर पहुंचे सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई है। ताजा हिमपात के बाद मनाली, सोलंगनाला, नारकंडा, डलहौजी में पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। दिल्ली में भी तेज हुआ सर्द हवाओं का सिलसिला। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
पंजाब-हरियाणा में आज से छाएगा कोहरा
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही आज दोबारा से कोहरा छाएगा। इसके अलावा शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे ठंड भी बढ़ेगी। उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यही नहीं शाम को कई जिलों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उइगर मुस्लिम उपदेशक की चीन की जेल में मौत
चीन के शिनजियांग की एक जेल में सजा काट रहे उइगर मुस्लिम उपदेशक उमर हुसैन की मौत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम उपदेशक की फरवरी में जेल में लिवर कैंसर से मौत हो गई। वह शिनजियांग की एक जेल में पांच साल की सजा काट रहे थे। उमर हुसैन को मक्का की तीर्थ यात्रा करने के लिए 2017 में गिरफ्तार किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
आधार कार्ड - फोटो : Social Media
आधार कार्ड को बैंक खाते जितना सुरक्षित रखें
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सलाह जारी करते हुए लोगों से कहा कि वह आत्मविश्वास के साथ अपने आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि बैंक खाते, पैन कार्ड या पासपोर्ट सहित किसी भी अन्य पहचान दस्तावेज की तरह ही इसे भी सुरक्षित रखें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
ईपीएफओ - फोटो : अमर उजाला
पात्र कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा पेंशन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पात्र कर्मचारियों के लिए उच्च पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत 29 दिसंबर, 2022 को सर्कुलर जारी किया है। इसमें उच्च पेंशन पाने के लिए पात्रता शर्तों और ऑनलाइन आवेदन के बारे में बताया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें