फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 30 Jan 2023 06:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद का बजट सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले सोमवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद की कार्रवाई का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बुलाई है। वहीं हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शानदार आगाज 30 जनवरी से होने जा रहा है। सोमवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को दिया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज
संसद का बजट सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले सोमवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद की कार्रवाई का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बुलाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ आज
हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शानदार आगाज 30 जनवरी से होने जा रहा है। सोमवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
अमर उजाला शब्द सम्मान 2022 - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह का आयोजन आज
प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सोमवार को अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को दिया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में रात भर रुक-रुककर होती रही बारिश, आज कई राज्यों में बूंदाबांदी के आसार
मौसम में बदलाव के बाद रविवार को दिन में चलीं तेज हवा के साथ हुई बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई। उम्मीद है कि सोमवार को हवा का रुख बदलकर पूर्व दिशा हो सकता है, जिससे तापमान में बढ़त होगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक कई हिस्सों में जारी रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
सम्मान पाकर चहके विद्यार्थी - फोटो : amar ujala
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, सम्मान पाकर चहके विद्यार्थी
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 में सफल 43 होनहार विद्यार्थियों के चेहरे रविवार को उस समय खिल उठे, जब यहां सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में इनका शानदार स्वागत किया गया। मेधावी विद्यार्थियों से फाउंडेशन के अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी ने मुलाकात की और परीक्षा में सफलता के लिए बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान आज
यूपी विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि 39 जिलों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। दो फरवरी को मतगणना बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में सुबह आठ बजे से होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
श्रीनगर में प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान - फोटो : बासित जरगर

आज संपन्न होगी भारत जोड़ो यात्रा, श्रीनगर में राहुल करेंगे जनसभा
राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिलाओं ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट जीता
भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो गया। भारत की महिला टीम ने पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
गांधी जी - फोटो : अमर उजाला।
बापू की पुण्यतिथि आज, दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में गांधीजी ने बिताए थे 214 दिन
दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें अभी भी जीवंत हैं। इस मंदिर में बापू की तख्त, टेबल और कलमदान के अलावा कई यादें जुड़ी हैं। बापू की पुण्यतिथि के लिए उनके कमरे को फूलों से सजाया गया है। यहां सोमवार सुबह एक घंटे के लिए प्रार्थना सभा होगी। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
देश में पहली बार उच्च शिक्षा में नामांकन 4 करोड़ के पार
भारत में उच्च शिक्षा में ड्रापआउट का आंकड़ा धीरे-धीरे कम हो रहा है। उच्च शिक्षा में 4.14 करोड़ से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें से दो करोड़ से अधिक छात्राएं शामिल हैं। वर्ष 2014 के मुकाबले सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
bibek debroy - फोटो : सोशल मीडिया

पुरानी पेंशन से राज्य 2030 तक हो सकते हैं दिवालिया
पुरानी पेंशन की व्यवस्था लागू करने वाले राज्य वर्ष 2030 तक दिवालिया हो सकते हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय ने इसे एक खतरनाक रुझान करार दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें