मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बड़े सड़क हादसे में तेरह लोगों के मारे जाने की खबर है। उधर, लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नए दाम आज से लागू होंगे। इसके अलावा, एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी टोल बढ़ाया है। उधर, चुनाव आयोग आम चुनाव के नतीजों से पहले आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। वहीं, टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने पहली जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...