फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मप्र-राजस्थान समेत चार राज्यों के चुनाव नतीजे आज, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कई प्रदेशों में अलर्ट

Sun, 03 Dec 2023 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके फौरन बाद ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। पल-पल के अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान ने  बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बन रहे दबाव के क्षेत्र को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि तीन दिसंबर को यह एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। वहीं, इस्राइल और हमास के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिका का कहना है कि युद्ध में बहुत सारे फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Election Results 2023 - फोटो : Amar Ujala

चार राज्यों के नतीजे आज
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके फौरन बाद ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। पल-पल के अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
चक्रवात मिचौंग - फोटो : self

चक्रवात मिचौंग का खतरा मंडराया, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान ने  बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बन रहे दबाव के क्षेत्र को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि तीन दिसंबर को यह एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके परिणामस्वरूप तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों और आंतरिक हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। - फोटो : सोशल मीडिया

कमला हैरिस ने फलस्तीनियों की मौत पर जताई चिंता
इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद फिर से युद्ध शुरू हो गया है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिका का कहना है कि युद्ध में बहुत सारे फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुंबई में 4 मंजिला इमारत में आग लगी - फोटो : ABP

मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गिरगांव चौपाटी में स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने एक बयान में कहा कि इस घटना में लोगों की मौत हो गई है, जबकि दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बचाया है। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

यात्री बस पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों ने एक यात्री बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें आठ लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिलगित से रावलपिंडी जा रही बस पर शाम 6:30 बजे चिलास के पास हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर की कीरू हाइड्रो पावर में भ्रष्टाचार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर की कीरू जल विद्युत परियोजना में रिश्वतखोरी के मामले में चार शहरों में छह ठिकानों पर छापे मारे। परियोजना के लोक निर्माण कार्य के लिए 2,200 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था, जिसके खिलाफ राज्य के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आवाज उठाई थी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पुलिसबल पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में मणिपुरी परिवार से छेड़छाड़
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी स्थित किलोकरी गांव में मणिपुरी परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न सिर्फ 30 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, बल्कि उसकी पत्नी और बहन पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित को अस्पताल ले जाया जा चुका था। बाद में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मारपीट, बलवा करने और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया। हमलावर भी मणिपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ISRO - फोटो : Social Media

इसरो प्रमुख बोले- गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री तैयार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री तैयार हैं और 2025 में उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
यूपी में सर्दी, Winter - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-NCR में बर्फीली हवा से सर्द होंगी रातें
दिल्ली-एनसीआर में चल रही उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से बर्फीली हवा से रातें सर्द हो गई हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले करीब एक डिग्री कम है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। संभावना है कि आठ दिसंबर तक यह गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
श्रीनगर एनआईटी के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
एनआईटी श्रीनगर में विवाद के बाद बाहरी राज्यों के तीन हजार छात्रों को भेजा घर
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के एक गैर स्थानीय छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट के बाद पैदा हुए माहौल के बीच शनिवार को बाहरी राज्यों के छात्रों को घर भेज दिया गया। संस्थान में लगभग तीन हजार बाहरी तथा 500 स्थानीय छात्र पढ़ते हैं। संस्थान को तनाव के बीच बंद कर दिया गया है। डीन की ओर से सभी छात्रों को शनिवार को सुबह 10 बजे तक हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें