फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: भूकंप के तेज झटके से थर्राया ईरान, राजधानी में आज बारिश के आसार, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 29 Jan 2023 06:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान में शनिवार रात भूकंप से भारी तबाही मची है यहां भूकंप में सात लोगों की मौत हो गई और करीब 440 लोग घायल हो गए। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में आज भारत का सबसे बड़ा ड्रोन शो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। वहीं भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित धुनें समारोह का आकर्षण होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक
भूकंप के तेज झटके से थर्राया ईरान, सात की मौत
उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोए शहर में शनिवार रात भूकंप से भारी तबाही मची है और जानमाल का नुकसान हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई।टीआरटी वर्ल्ड के मुताबिक, भूकंप में सात लोगों की मौत हो गई और करीब 440 लोग घायल हो गए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
कई राज्यों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में आज बारिश के आसार    
मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान लाइट शो - फोटो : अमर उजाला
आज सबसे बड़े ड्रोन शो का गवाह बनेगा देश
विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में रविवार को भारत का सबसे बड़ा ड्रोन शो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। वहीं भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित धुनें समारोह का आकर्षण होंगी। राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु इस समारोह में शिरकत करेंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अमर उजाला शब्द सम्मान 2022 - फोटो : अमर उजाला
‘आकाशदीप’ हिंदी में शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को सर्वोच्च सम्मान    
शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को दिया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI
जयशंकर बोले- सिंधु जल संधि तकनीकी मामला
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सिंधु जल संधि एक तकनीकी मामला है और भविष्य की कार्रवाई भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
मुगल गार्डन का नाम बदलने पर विपक्ष हुआ हमलावर - फोटो : अमर उजाला
मुगल गार्डन का नाम बदलने पर विपक्ष हुआ हमलावर
राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन को हर देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं लेकिन मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला गया है। इसी के साथ मुगल गार्डन का नाम बदलने पर विपक्ष ने सरकार को कड़ी नसीहत दे डाली और कहा कि सरकार नाम बदलने के बजाय नौकरियां पैदा करने और महंगाई को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
अब सरकारी स्कूलों में 220 दिन पढ़ाई होगी, देना होगा शपथ पत्र
राजधानी के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल आगामी शिक्षण सत्र 2023-24 में 220 दिन पढ़ाई कराएंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को इस संबंध में एक शपथ पत्र देने के लिए कहा है। इसके लिए निदेशालय ने स्कूलों को शपथ पत्र का प्रारुप भी भेजा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष साबा कोरोसी - फोटो : twitter
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी आज आएंगे भारत
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी आज भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह 29 से 31 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष की यह किसी भी देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। उन्होंने सितंबर, 2022 में UNGA की अध्यक्षता ग्रहण की थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
घाटी में शीत लहर जारी, आज और कल भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में फिर से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार और सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। घाटी में शीत लहर जारी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
तालिबान - फोटो : ANI
तालिबान सरकार का फरमान, निजी विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए पंजीकरण की न दें अनुमति    
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों को आदेश दिया है कि वयस्क होने तक लड़कियों को प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अनुमति न दी जाए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें