ज्ञानवापी परिसर के एएसआई से सर्वेक्षण कराए जाने के आदेश से जुड़े मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल की गई याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई होगी। वहीं भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा खेलों में बड़ी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है। उनका भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय है। उन्हें निर्विरोध चुना जा सकता है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आज राजस्थान में शुरू होगा। इस सैन्य अभ्यास को 'ऑस्ट्रा हिंद-22' नाम दिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...