फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से; केजरीवाल को CM पद से हटाने के मामले में होगी सुनवाई

Thu, 28 Mar 2024 08:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली और देशवासियों के लिए संदेश लेकर पत्नी सुनीता केजरीवाल बुधवार को एक बार फिर मीडिया के सामने आईं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। वहीं अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल। - फोटो : फाइल
केजरीवाल को CM पद से हटाने के मामले में आज होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली और देशवासियों के लिए संदेश लेकर पत्नी सुनीता केजरीवाल बुधवार को एक बार फिर मीडिया के सामने आईं। सुनीता ने बताया कि ईडी हिरासत में होने के बाद भी केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए फिक्रमंद हैं। सीएम का संदेश है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सभी के बीच है। आंखें बंद करो, मुझे अपने आसपास महसूस करोगे। सुनीता ने कहा कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज है। शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। फिर भी उनका निश्चय मजबूत है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से

निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में यूपी की गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर समेत आठ सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के एक हिस्से में 13 विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमर उजाला सत्ता का संग्राम। - फोटो : Amar Ujala
आज राजस्थान के टोंक में होगा 'सत्ता का संग्राम'

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। गुरुवार (28 मार्च) को टोंक लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। जहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : एएनआई
10 राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी नियुक्त

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने बुधवार को 10 राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी ने पिछले महीने पार्टी के उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया थ। अब उनकी मदद के लिए पार्टी ने लोकसभा टिकट पाने में नाकाम रहे रमेश विधूड़ी, विधायक संजीव चौरसिया और संजय भाटिया को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लिए खुशखबरी

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत भाजपा के पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी, लेकिन उनकी विधानसभा सीटों से किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
नवनीत राना - फोटो : Amar Ujala
 अमरावती से टिकट मिलने के बाद नवनीत राणा भाजपा में शामिल

महाराष्ट्र में अमरावती की निवर्तमान सांसद नवनीत राणा बुधवार को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नवनीत का पार्टी में स्वागत किया। इससे पहले दिन में भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती (सुरक्षित सीट) से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
 हैदराबाद-मुंबई मैच में लगे 38 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच हार्दिक पांड्या की टीम को 31 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
यूजीसी - फोटो : अमर उजाला
नेट स्कोर से मिलेगा पीएचडी में दाखिला

पीएचडी कार्यक्रम में दाखिले के लिए अब उम्मीदवारों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के स्कोर के आधार पर पीएचडी में भी दाखिला मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आज सैन्य कमांडर वैचारिक मुद्दों पर करेंगे मंथन

सेना के कमांडरों का इस साल का पहला सम्मेलन हाइब्रिड मोड में होगा। पहले दिन यानी 28 मार्च को वर्चुअल मोड में तो एक-दो अप्रैल को फिजिकल मोड में कार्यक्रम होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 अप्रैल को वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
बारिश का अनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चार दिन बारिश का अनुमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। 29 और 30 मार्च को इसमें तेजी देखी जाएगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें