फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पुतिन ने विद्रोह टलने को नागरिकों की एकता की जीत बताया, अमरनाथ यात्रा पर आखिरी सुरक्षा बैठक आज

Tue, 27 Jun 2023 06:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोह खत्म होने के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में एकजुटता के लिए रूसियों को धन्यवाद कहा। पुतिन ने सबसे पहले भाड़े के सैनिकों को रक्तपात न करने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए थे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर आज आखिरी समीक्षा बैठक कर सकता है। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव अजय भल्ला करेंगे। देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अगले चार से पांच दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
 
विज्ञापन

2 of 11
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Twitter @MissJacque_line
वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद पुतिन का राष्ट्र को संबोधन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोह खत्म होने के बाद राष्ट्र को एकता के लिए धन्यवाद कहा। एक दिन पहले भाड़े के सैनिकों के मुखिया ने अपने विद्रोह का बचाव किया। राष्ट्रपति पुतिन ने सबसे पहले भाड़े के सैनिकों को रक्तपात न करने के लिए भी धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए थे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

3 of 11
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं - फोटो : amar ujala
आखिरी सुरक्षा समीक्षा बैठक आज

केंद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को आखिरी समीक्षा बैठक कर सकता है। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव अजय भल्ला करेंगे जबकि इसमें सभी केंद्रीय पुलिस बलों के प्रमुख, गुप्तचर एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के बड़े अधिकारी तथा अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जुड़े वरिष्ठ लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
monsoon - फोटो : Social Media
मानसून में भीगा देश का 80 प्रतिशत हिस्सा

देश के लगभग 80 फीसदी भाग तक मानसून पहुंच गया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और जगह-जगह भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रविवार रात बंद हो गया। इसके चलते 10-11 किमी लंबा जाम लग गया और सैकड़ों सैलानी व यात्री रास्ते में फंस गए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

5 of 11
जॉन बी गुडएनफ - फोटो : Social Media
लिथियम आयन बैटरी के निर्माता जॉन बी गुडएनफ का निधन

लिथियम-आयन बैटरी दुनिया के सामने पेश करने वाले जॉन बी गुडएनफ का निधन हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन में 100 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। टेक्सास विश्वविद्यालय ने उनके मौत की घोषणा की। विदेशी मीडिया के अनुसार, लिथियम आयन बैटरी के निर्माण के लिए उन्हें केमिस्ट्री में साझा नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

6 of 11
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो
विमान में यात्री ने किया पेशाब

एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री के पेशाब और थूकने का मामला सामने आया है। यात्री को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने के बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
एलएसी पर भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी - फोटो : ANI
चीन ने एलएसी पर बनाईं सौर-जल विद्युत परियोजनाएं

भारत से सटी नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़ी संख्या में तैनात सैन्य टुकड़ियों की जरूरतें पूरी करने के लिए चीन ने कई सौर और जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कर लिया है। इतना ही नहीं, नए सैन्य अड्डे भी बना रहा है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2020-21 में बड़े पैमाने पर सेना की तैनाती के बाद चीन को ऊर्जा व अन्य कई जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ गुर्गे पकड़े - फोटो : social media
दाऊद के गिरोह की तरह तेजी से फैल रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग

मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी भगोड़े दाऊद इब्राहिम के गिरोह की तरह ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग तेजी से फैल रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी-गैंगस्टर साजिश के मामले में दायर आरोपपत्र में कहा है, जिस तरह से 1990 के दशक में दाऊद ने अपना गिरोह खड़ा किया था, कुछ वैसा ही लॉरेंस भी कर रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
West bengal Governor- CV Ananda Bose - फोटो : Agency
राज्यपाल को नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी में दिखाए काले झंडे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सोमवार को उत्तर बंगाल में विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुतबाकि जब राज्यपाल बोस सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी (एनबीयू) पहुंचे तो उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबाकि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। राज्यपाल ने इस घटना की निंदा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
14 राज्यों के 569 फर्मों से जीएसटी चोरी करने वाले सिंडिकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने फर्जी फर्मों के जरिये विभाग को चपत लगाने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश कर उसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस सिंडिकेट ने 569 फर्जी फर्मों का संचालन कर 1047 करोड़ रुपये के फर्जी टैक्स क्रेडिट पारित किये थे। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की जयपुर जोनल यूनिट ने दिल्ली से बाहर 14 राज्यों में संचालित इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

11 of 11
Google - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गूगल

दिग्गज बहुराष्ट्रीय टेक कंपनी गूगल ने सुप्रीम कोर्ट से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से कंपनी के खिलाफ दिए गए सभी निर्देशों को रद्द करने का अनुरोध किया है। सीसीआई ने गूगल को एंड्रॉयड बाजार में अपने दबदबे के दुरुपयोग का दोषी ठहराते हुए उसे 10 कड़े निर्देश दिए थे और 16.1 करोड़ डॉलर (1,336 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था, जिसका कंपनी ने भुगतान कर दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें