फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बी20 बैठक को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्लोरिडा में तीन अश्वेतों की गोली मारकर हत्या

Sun, 27 Aug 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत में चल रहे बी20 शिखर सम्मेलन को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। इसके अलावा, अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार को एक जनरल स्टोर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसे नस्लीय हमला बताया जा रहा है। वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसरो का उद्देश्य है कि अंतरिक्ष में विस्तार कर देश को प्रगति की राह पर ले जाए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी आज बी20 समिट को करेंगे संबोधित
भारत में चल रहे बी20 शिखर सम्मेलन को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Sweden Shooting - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लोरिडा में नस्लीय हमले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार को एक जनरल स्टोर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसे नस्लीय हमला बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मर चुका है। उन्होंने कहा कि नस्लीय हमले में हत्या करने का संदेह है, क्योंकि हमलावर अश्वेत लोगों से नफरत करता था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
इसरो के नए प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

‘चंद्रयान-3 से बड़ी सफलता की उम्मीद’, इसरो चीफ सोमनाथ बोले
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसरो का उद्देश्य है कि अंतरिक्ष में विस्तार कर देश को प्रगति की राह पर ले जाए। अब भारत अधिक अंतरग्रहीय मिशन शुरू करने में सक्षम है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मन की बात - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
गुजरात के गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
पीएम मोदी का आह्वान- दिल्लीवालो...जी-20 सम्मेलन को मिलकर करना है कामयाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान तो पूरा देश है, लेकिन मेहमान दिल्ली आ रहे हैं। इसलिए, जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाना दिल्लीवासियों की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए। पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों से आग्रह किया कि वे अगले महीने दुनिया के कई नेताओं की उपस्थिति के कारण होने वाली असुविधा के बावजूद सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अजित पवार। - फोटो : अमर उजाला

एनसीपी में फूट के बाद अजित पवार का बारामती में शक्ति प्रदर्शन
एनसीपी में जारी खीचतान के बीच अजित पवार ने बारामती में शक्ति प्रदर्शन किया। चाचा शरद पवार से नाता तोड़ने के बाद पहली बार वह बारामती पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें, बारामती पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। डिप्टी सीएम अजित ने बारामती में एक रोड शो किया, जिसमें भारी मात्रा में उनके समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। पवार ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और कहा कि उन्होंने जिंदगी में ऐसा स्वागत कभी नहीं देखा था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Madurai train fire - फोटो : सोशल मीडिया

टूर ऑपरेटर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
राजकीय रलेवे पुलिस (जीआरपी) ने तमिलनाडु के मदुरै में ट्रेन के कोच में अवैध रूप से सिलिंडर ले जाने पर टूर ऑपरेटर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। शनिवार सुबह मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक कोच में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने से यूपी के नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा कि टूर ऑपरेटर द्वारा पर्यटक कोच में रसोई गैस सिलेंडर की अवैध तस्करी करने को लेकर जीआरपी ने आईपीसी और रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। बयान में कहा गया है कि आईआरसीटीसी के सहयोग से दक्षिणी रेलवे हादसे में सुरक्षित बचे यात्रियों की लखनऊ वापसी के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था भी करेगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Ukrainian Combat Planes Collide - फोटो : सोशल मीडिया

कीव के पास हवा में टकराए यूक्रेन के दो लड़ाकू विमान
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास दो एल-39 प्रशिक्षण विमानों के हवा में टकराने से तीन यूक्रेनी पायलटों की मौत हो गई। यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शुक्रवार को झितोमिर क्षेत्र में हुई, जो राजधानी कीव के पश्चिम में स्थित है। यूक्रेन पश्चिम से मिलने वाले एफ-16 लड़ाकू विमानों को उड़ाने के लिए अपने हवाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षित करने के लिए एक बड़ी कवायद की तैयारी में है। ऐसे में तीन पायलटों की मौत उसके लिए एक बड़ा झटका है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अदालत में महिला पहलवानों ने कहा- सांस का पैटर्न जांचने के बहाने बृजभूषण ने की थी छेड़छाड़
राउज एवेन्यू के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष छह महिला पहलवानों ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांस लेने के पैटर्न की जांच करने के बहाने उनकी छाती को छुआ था। सभी महिला पहलवानों ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

छात्र ने ब्लैक बोर्ड पर लिखा धार्मिक नारा तो प्रिंसिपल और टीचर ने पीटा
बनी (कठुआ) में ब्लैक बोर्ड पर 10वीं कक्षा के छात्र की तरफ से धार्मिक नारा लिखने से नाराज प्रिंसिपल और एक शिक्षक ने विद्यार्थी की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल छात्र को उप जिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर प्रिंसिपल और अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर  लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें