फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कांग्रेस अधिवेशन के समापन पर आज निकलेगी रैली, सीबीआई के समक्ष पेश होंगे सिसोदिया, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 26 Feb 2023 06:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज यानी 26 फरवरी को अंतिम दिन है। अधिवेशन के समापन पर दोपहर 3 बजे मेगा रैली निकाली जाएगी। जोरा गांव में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। वहीं केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस अधिवेशन के समापन पर आज निकलेगी मेगा रैली
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज यानी 26 फरवरी को अंतिम दिन है। अधिवेशन के समापन पर दोपहर 3 बजे मेगा रैली निकाली जाएगी। जोरा गांव में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
आज सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे मनीष सिसोदिया
 केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में समर्थकों के आने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
शिवसेना में विद्रोह पर उद्धव ने की थी सीएम पद की पेशकश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। वहीं, इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता व सांसद संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस लोगों के बीच सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
झारखंड के रामगढ़ जिले में उपचुनाव से महज दो दिन पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका को शनिवार रात तीन अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक
पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप
पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में रविवार को भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के मुतबाकि, भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
रूस ने पोलैंड की तेल आपूर्ति रोकी
यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष का अभी तक कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इस युद्ध का असर ऊर्जा समेत अनेकों क्षेत्रों पर पड़ रहा है। इस युद्ध की वजह से यूरोपीय देशों को ऊर्जा आपूर्ति को लेकर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प हुआ राष्ट्रपति चुनाव, आखिरी दिन दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
 नेपाल में अगले महीने नौ मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए लड़ाई दिलचस्प हो गई है। शनिवार को नामांकन भरने के आखिरी दिन दो उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रचा दाखिल किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
सरकार ने ईडी निदेशक का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले का किया बचाव
प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख संजय मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को चुनौती देने वाली याचिका के जवाब में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक हलफनामा दायर किया। केंद्र सरकार ने ईडी निदेशक के कार्यकाल को बढ़ाने के अपने फैसले का बचाव किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
PM Narendra Modi - फोटो : @ANI
पीएम से मिले जर्मन कंपनियों के सीईओ
जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक समूह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह सभी विभिन्न उत्पादन क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख जर्मन कंपनियों से थे। पीएम मोदी के मेक इन इंडिया विजन को उन्होंने पूरे विश्व की जरूरत बताया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
भारतीय सेना। - फोटो : एएनआई
अंग्रेजों के जमाने के कई रिवाज खत्म करेगी सेना
भारतीय सेना अंग्रेजों के जमाने की कई प्रथाओं को अलविदा कहने जा रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर अमल करते हुए जनरल मनोज पांडे के नेतृत्व में सेना ने विरासती प्रथाओं को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें