तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद गुरुवार तड़के दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पालम हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…