फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा आज, केरल में 'ब्लैक डे' मनाएगी कांग्रेस, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 25 Mar 2023 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक की यात्रा का दौरा करेंगे। इस वर्ष उनका इस चुनावी राज्य का सातवां दौरा होगा। इस दौरान वह विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने ने विपक्ष को एकजुट होने का बड़ा मौका दिया है। वहीं इसके विरोध में, वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी आज 'ब्लैक डे' मनाएगी। साथ ही केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट और इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक की यात्रा का दौरा करेंगे। इस वर्ष उनका इस चुनावी राज्य का सातवां दौरा होगा। इस दौरान वह विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
केरल में आज 'ब्लैक डे' मनाएगी कांग्रेस
मानहानि मामले में दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने ने विपक्ष को एकजुट होने का बड़ा मौका दिया है। वहीं वहीं लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में, वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी आज 'ब्लैक डे' मनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ और पटना हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट और इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक
योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 25 मार्च को पूरा कर रही है। योगी ने 36 साल बाद एक ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने का रिकॉर्ड तो बनाया ही, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय संपूर्णानंद के बाद राज्य में सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान भी बना दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
कांग्रेस नेताओं की बैठक - फोटो : ANI
प्रियंका बोलीं- कर्नाटक चुनाव जीतकर BJP को जवाब देंगे
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा किया। देशभर से कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की अयोग्यता पर पर बैठक की और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए एक समिति बनाने का भी फैसला किया। वहीं बैठक में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर जोर दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
UNHRC - फोटो : ANI
JSMM उपाध्यक्ष ने सिंध को लेकर पाकिस्तान का किया पर्दाफाश
एक सिंधी कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के दौरान सिंध के लोगों पर अत्याचार करने वाली पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना पर बड़े आरोप लगाए। जेय सिंध मुत्तहिदा महज (जेएसएमएम) के कार्यकर्ता सज्जाद शर ने कहा कि पाकिस्तान में सिंध के लोग पिछले 75 वर्षों से गुलामी, अपमान, राजनीतिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण से पीड़ित हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
मिसाइल मिसफायर - फोटो : ANI
पोखरण में सेना की मिसाइल मिसफायर, खेतों में गिरा मलबा
राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण रेंज में सेना की एक इकाई के फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान मिसाइल मिसफायर हो गई। भारतीय सेना के अधिकारियों के अनुसार, मिसाइल में उड़ान के दौरान विस्फोट हो गया, लेकिन मलबा आसपास के खेतों में गिर गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कौन है पपलप्रीत? जिसके इशारों पर भाग रहा है अमृतपाल
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के संगठन वारिस पंजाब को मजबूत कर खालिस्तान का खाका खींचने का पूरा षड्यंत्र अमृतसर के गांव मरड़ी कलां के पपलप्रीत ने रचा था। 18 मार्च के बाद अमृतपाल को फरार करवाने में भी उसकी मुख्य भूमिका है। पपलप्रीत हमेशा से विवादों में रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
केंद्र के फैसले के बाद प्रदेश में भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ
केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाए जाने से अब यूपी में भी यह वृद्धि किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारी व शिक्षक और 7 लाख पेंशनर लाभांवित होंगे। सरकारी कार्मिकों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
इस्सी वोंग और नताली सीवर ब्रंट - फोटो : WPL
नताली की फिफ्टी और इस्सी वोंग की हैट्रिक से जीती मुंबई इंडियंस, फाइनल में दिल्ली से भिड़ंत
नताली सीवर ब्रंट के नाबाद 72 रन और इस्सी वोंग की हैट्रिक सहित चार विकेट की बदौलत मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (24 मार्च) को महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें