फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम, सिलवासा जाएंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 25 Apr 2023 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी आज दादरा नगर हवेली और दमन के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज केंद्रशासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की राजधानी सिलवासा के सायली में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
UP Board 10th-12th Result - फोटो : अमर उजाला
UP Board Result 2023: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
आज सिलवासा जाएंगे पीएम मोदी, नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल से दो दिन के अंतर्देशीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज दादरा नगर हवेली और दमन के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज केंद्रशासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की राजधानी सिलवासा के सायली में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 11
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
महादेव के जयकारों संग खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु
केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। करीब आठ हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
रुचिरा कंबोज, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि। - फोटो : Twitter@ruchirakamboj
UNSC: भारतीय दूत ने स्थायी सदस्यता पर दिया जोर
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सोमवार को आयोजित "संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की रक्षा के माध्यम से प्रभावी बहुपक्षवाद" पर खुली बहस में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कांबोज ने हिस्सा लिया। रुचिरा कंबोज ने पूछा कि क्या 'प्रभावी बहुपक्षवाद' को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की रक्षा का बचाव करके अमल में लाया जा सकता है, जो पांच देशों को दूसरों की तुलना में अधिक शक्तिशाली बनाता है और उन पांचों में से प्रत्येक को शेष 188 सदस्य देशों की सामूहिक इच्छा को अनदेखा करने की शक्ति प्रदान करता है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
पाकिस्तान: कबाल शहर में पुलिस थाने पर बड़ा आत्मघाती हमला
पाकिस्तान के स्वात जिले के कबाल शहर में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक पुलिस थाने पर संदिग्ध आत्मघाती हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में 'हाई अलर्ट' पर हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस थाना परिसर में आतंकवाद निरोधी विभाग और एक मस्जिद भी है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
कारोबारी माहौल में सिंगापुर को टक्कर दे रहा भारत, एक साल में हुए बड़े सुधार
भारत ने कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए पिछले एक साल में बड़े सुधार किए हैं। इस मामले में अब वह सिंगापुर को टक्कर दे रहा है। प्रमुख बड़े सुधारों की वजह से विदेशी कंपनियों (विनिर्माता) के लिए भारत आकर्षक गंतव्य के रूप में सामने आ रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
सीबीआई ने कारोबारी प्रमोद गोयनका पर दर्ज किया केस
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 405 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी प्रमोद गोयनका के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक विनोद गोयनका के भाई प्रमोद गोयनका अभी गायब हैं। प्रमोद गोयनका के साथ-साथ उनकी कंपनी यश ज्वेलरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
एनआईए ने की कार्रवाई। - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर: आतंकी सलाहुद्दीन के दो बेटों की संपत्तियां कुर्क
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के स्वयंभू सुप्रीम कमांडर और यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन के बेटों की दो संपत्तियों को कुर्क कर लिया। इसमें मकान तथा कृषि भूमि शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
साकेत कोर्ट (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
साकेत कोर्ट फायरिंग: पुलिस ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी वकील द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वकील कामेश्वर सिंह उर्फ मनोज सिंह ने 21 अप्रैल को महिला पर चार राउंड गोलियां चलाई थीं, जिससे अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
विश्व मलेरिया दिवस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व मलेरिया दिवस: मलेरिया से मुक्ति की ओर, 322 जिलों में 50 से कम मरीज
करीब 100 साल से भी पुराने मलेरिया रोग से बहुत जल्द छुटकारा मिल सकता है। 2015 से 2022 के बीच मलेरिया के मामलों और मौत में क्रमशः 85.1 फीसदी और 83.6 फीसदी की गिरावट आई है। इतना ही नहीं, सालाना 50 से भी कम मरीजों वाले जिलों की संख्या बढ़कर 322 तक पहुंच गई है, जिनमें 117 जिले पूरी तरह से मलेरिया मुक्त हो गए हैं। इन जिलों में 2019 से अब तक मलेरिया का एक भी केस नहीं मिला है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें