फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अतीक-अशरफ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केरल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 24 Apr 2023 06:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के हवाले कर दी गई है। उधर, अतीक-अशरफ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। वहीं पीएम मोदी आज दो दिवसीय केरल दौरे के लिए जाएंगे। यहां वह  कोच्चि में भाजपा द्वारा आयोजित 'युवाम-2023' युवाओं के साथ बातचीत में भाग लेंगे। दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबादी और तेज हवाओं से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
असद अहमद - फोटो : अमर उजाला
अतीक-अशरफ मामले पर सुनवाई आज 
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के हवाले कर दी गई है। इस मुठभेड़ को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। असद व गुलाम बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोपी थे। उधर, अतीक-अशरफ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
केरल दौरे से पहले पीएम मोदी पर हमलावर हुई माकपा
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जब से एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले को पीएम मोदी से जोड़ा है, तब से देश की विपक्षी पार्टियां भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साध रही है। वहीं रविवार को सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने पीएम मोदी के केरल दौरे का विरोध किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अमृतपाल एक रूप अनेक, 36 दिनों में कई बार बदला हुलिया
दुबई से पंजाब तक अमृतपाल सिंह की कहानी काफी दिलचस्प है। पहले जहां वह टी-शर्ट और जींस पहनता था लेकिन पंजाब आते ही उसने सिर पर पगड़ी सजा ली और धार्मिक पोशाक में दिखने लगा। मगर 18 मार्च को जब पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपेरशन छेड़ा तो वह अपने रूप बदलने लगा। इस दौरान दुनिया जहान ने उसे कई भेष में देखा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज
नगर निकाय चुनाव में मतदान के दिन सभी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिस चरण में जहां जहां मतदान होगा, वहां-वहां उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई तो तथा दूसरे चरण में 38 जिलों में 11 मई को मतदान होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
राजधानी में आज भी गिरेंगी राहत की बूंदें
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबादी और तेज हवाओं से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कुछ इलाकों में रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश से पारा सामान्य से छह डिग्री तक नीचे गिर गया। इससे शाम तक मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
WATER METRO - फोटो : self
देश की पहली वाटर मेट्रो का लोकार्पण करेंगे पीएम    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को केरल में भारत की पहली ‘वाटर मेट्रो रेल सेवा’ का लोकार्पण करेंगे। कोच्चि व आस-पास के दस द्वीपों के बीच शुरू हो रही सेवा ऐसे शहरों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है, जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई बाधाएं हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फणडवीस - फोटो : अमर उजाला
उद्धव ने सत्यपाल मलिक के बहाने केंद्र पर भी कस...
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर केंद्र सरकार और महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार के साथ ही भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने जलगांव के पाचोरा में एक जनसभा के दौरान रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुंछ में हुए हमले और सत्यपाल मलिक को सीबीआई के समन के साथ ही अदाणी मुद्दे पर भी तंज कसा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
असम में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : ANI
असम के कई इलाकों में आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
असम के विभिन्न जिलों में पिछले 48 घंटों में आई बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 144 गांवों के 41,400 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, ओलावृष्टि और तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI
आज पनामा पहुंचेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे के अगले चरण में जयशंकर आज दो दिन दौरे पर पनामा पहुंचेंगे। इस दौरान वे यहां अपने समकक्ष विदेश जनैना तेवानी मेंकोमो सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।  इसके बाद 25 से 27 अप्रैल के दोरान वे कोलंबिया का दौरा करेंगे, जहां वे अपने समकक्ष अल्वारो लेवा डुरान के साथ मुलाकात करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक
आईपीएल 2023 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें