शारदीय नवरात्रि के आठ दिन पूरे हो चुके हैं और अब महानवमी पर मां शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि माता के नौवें स्वरूप की पूजा- आराधना के साथ संपन्न हो जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में नव स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर जारी करेंगे। वहीं, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें करीब 5500 लोगों की अब तक मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस्राइल के प्रधानमंत्री से गाजा को लेकर चर्चा की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...