फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: शख्स के घर में अंतरिक्ष से गिरी ऐसी रहस्यमयी चीज, बेचकर बन गया गया करोड़पति

Sun, 22 Oct 2023 12:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

कई लोगों की रातों रात किस्मत बदल जाती है। इसके बारे में उनको खुद पता नहीं होता है। अब एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शख्स की छत पर अंतरिक्ष से एक रहस्यमयी चीज गिरी, जिससे वह करोड़पति बन गया।
विज्ञापन
1 of 1
Indonesian man becomes millionaire after meteorite crashes through his roof - फोटो : Facebook/Josua Hutagalung
Millionaire After Meteor Crash: कई लोगों की रातों रात किस्मत बदल जाती है। इसके बारे में उनको खुद पता नहीं होता है। अब एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शख्स की छत पर अंतरिक्ष से एक रहस्यमयी चीज गिरी, जिससे वह करोड़पति बन गया। शख्स को समझ नहीं आया कि आखिर चीज क्या है? लेकिन जब बाद में उसे पता चला तो वह हैरान हो गया। शख्स का नाम जोसुआ हुतागालुंग है, जो इंडोनेशिया के कोलांग के रहने वाले हैं। शख्स के घर में अंतरिक्ष से एक पत्थर गिरा था। 

जिस समय हुतागालुंग घर के बाहर काम कर रहे थे, उस समय उनके घर में एक उल्कापिंड गिरा, जो लिविंग रूम के पास पड़ा था। यह इतनी तेज गिरा कि जमीन के अंदर 15 सेंमी गहरा गड्ढा बन गया और उसी में यह गिरा। जब जांच की गई, तो पता चला कि  उल्कापिंड 4.5 बिलियन साल पुराना है, जिसका वजन 2.1 किलोग्राम था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस उल्कापिंड की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई गई। 

उल्कापिंड की पहचान बेहद दुर्लभ CM1/2 कार्बोनेसियस कॉन्ड्राइट के तौर पर की गई है, जो एक खास तरह के उल्कापिंड होते हैं। एक विशेषज्ञ ने हुतागालुंग से इस उल्कापिंड को खरीद लिया। हुतागालुंग अब करोड़पति बन गए हैं। करोड़पति बनने के बाद हुतागालुंग ने कहा कि इस पैसे से वह अपने समुदाय में एक चर्च का निर्माण कराएंगे। 

Ajab-Gajab: समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव, एलियन है या जलपरी? हैरत में पड़े वैज्ञानिक

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे हमेशा एक बेटी चाहिए थी। अब उल्कापिंड मिलने से संकेत मिला है कि वह भाग्यशाली हैं और उनको बेटी जरूर होगी। पास में ही उल्कापिंड के तीन टुकड़े पाए गए थे। इंडियानापोलिस के विशेषज्ञ ने उल्कापिंड को खरीद कर अमेरिका भेज दिया है। 

Ajab-Gajab: क्या दुनिया खत्म होने वाली है? यहां अचानक आसमान हो गया गुलाबी, जानिए आखिर क्या है रहस्य

अमेरिका के उल्कापिंड विशेषज्ञ जेरेड कोलिन्स ने इसके एक हिस्से को खरीदा है। उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसे कई ऑफर्स हैं। इसमें लोगों ने उनसे उल्कापिंड खरीदने की बात कही है। उन्होंने बताया कि यह कोराना महामारी का समय था। उस समय वह कन्फ्यूज थे कि अपने उल्कापिंड खरीदें या वैज्ञानिकों और कलेक्टर्स के साथ अमेरिका में काम करें। इसके बाद उन्होंने जितना हो सकता उतना पैसा इकट्ठा किया। फिर उन्होंने जोसुआ हुतागालुंग को ढूंढा और उल्कापिंड खरीद लिया, जिसे अब उन्होंने अमेरिका भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें