फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से बदले जाएंगे 2000 के नोट, सिडनी में पीएम मोदी ओलंपिक पार्क में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

Tue, 23 May 2023 07:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में आज से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। साथ ही नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार रात से मौसम बदलेगा। उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
दो हजार का नोट। - फोटो : सोशल मीडिया
आज से बदले जाएंगे 2000 के नोट, RBI ने कहा- न तो घबराएं, न जल्दबाजी करें
देश के सभी बैंकों और भारतीय रिजर्व बैंक की 19 क्षेत्रीय शाखाओं में आज यानी मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, लोगों के पास चार महीने का वक्त है। आराम से बैंक जाएं और नोट बदलें। घबराने की जरूरत नहीं है। बैंकों के पास पर्याप्त पैसा है। दास ने कहा, बैंकों की शाखाओं में भीड़ लगने की आशंका नहीं है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
PM Modi Australia Visit - फोटो : PTI
सिडनी में पीएम मोदी, आज ओलंपिक पार्क में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित 
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के अपने दूसरे दौरे पर जीवंत शहर सिडनी पहुंच गए हैं। अगले दो दिन उनकी ऑस्ट्रेलियाई नेताओं, व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। एंथोनी अल्बनीज के साथ प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक 24 मई को होगी।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Heatwave - फोटो : iStock
आज से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार, प्रचंड गर्मी से मिल सकती है राहत
नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार रात से मौसम बदलेगा। उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश होगी। 24 मई को मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। 26 मई तक बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
श्रीनगर में जी20 बैठक में पहुंचे विदेशी मेहमान। - फोटो : ANI
चीन और पाकिस्तान की धौंस बेअसर, 17 देशों ने माना जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
जम्मू-कश्मीर में जी-20 पर्यटन कार्यसमूह (टीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक में भारत ने चीन और पाकिस्तान को अपनी कूटनीतिक ताकत का अहसास करा दिया। बैठक से पूर्व चीन की धौंस और पाकिस्तान के दुष्प्रचार से बेअसर दुनिया के 17 ताकतवर देशों के 60 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यूरोपीय यूनियन सहित इन देशों का बैठक में भाग लेने का अर्थ है कि इनके लिए जम्मू-कश्मीर अब विवादित मुद्दा नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सीएम केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला
अध्यादेश के बाद पहला आदेश: दिल्ली में सतर्कता विभाग के विशेष सचिव राजशेखर बहाल
दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग के विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर को सोमवार को बहाल कर दिया गया है। सचिव (सतर्कता) की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि राजशेखर फिर से सामान्य रूप से कार्य करेंगे। साथ ही सभी सहायक निदेशकों को भी 10 मई से अपनी जिम्मेवारियों को आगे जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
Jeff Bezos and Lauren Sanchez - फोटो : Twitter
अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस ने गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज से की सगाई
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने सगाई कर ली है। विदेशी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड सांचेज इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं, जहां वे स्टार-स्टडेड पार्टी सर्किट में शामिल हो रहे हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
गुयाना में एक स्कूल के छात्रावास में लगी आग। - फोटो : ANI
गुयाना में एक स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 19 बच्चों की मौत
दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में रविवार रात (स्थानीय समय) एक स्कूल छात्रावास में आग लग गई, जिसमें कम से कम 19 बच्चों की मौत हो गई। आग एक सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों के छात्रावास में लगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग लगने की वजह क्या थी। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter@zomato
आरबीआई की घोषणा के बाद जोमैटो को परेशानी, कैश ऑन डिलीवरी में 2000 के नोटों की भरमार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के निर्देशों के अनुसार मंगलवार (23 मई) यानी आज से देश भर के बैंकों में 2000 रुपये के नोट की बदली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने हैरान करने वाला आंकड़ा पेश किया है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
बैंक में ज्यादा पैसे जमा किए तो देना पड़ सकता है शुल्क, जानें क्या हैं नियम
अगर आप 2000 रुपये के चलन से बाहर होने के बाद बैंकों में ज्यादा पैसे जमा करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए शुल्क भी देना पड़ सकता है। हालांकि, यह नियम नया नहीं है, पर लोग 2000 के कारण ज्यादा जमा कर सकते हैं। ऐसे में हम कुछ बैंकों के शुल्क बता रहे हैं जो पहले से ही ले रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
अवैध घरों को नहीं गिरा पाएगा डीडीए, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सात दिन के लिए रोक
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में उसकी जमीन पर बने 800 से अधिक कथित अवैध आवासों को गिराने के लिए चल रहे अभियान को एक सप्ताह रोकने का निर्देश दिया। ताकि निवासियों को वहां से स्थानांतरित किया जा सके।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें