फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूक्रेन ने ड्रोन हमला कर रूस के गोला-बारूद डिपो को उड़ाया, मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

Sun, 23 Jul 2023 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूक्रेन ने रूसी शहर पर ड्रोन हमला किया है। हमले में यूक्रेन ने रूस के गोला-बारूद डिपो को उड़ा दिया, जिस वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। बिष्णुपुर जिले में शनिवार देर शाम दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। महिलाओं ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए। इसके अलावा, वाराणसी स्थित ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे संबंधी जिला जज की अदालत के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूस के गोला-बारूद डिपो पर किया ड्रोन हमला
यूक्रेन ने रूसी शहर पर ड्रोन हमला किया है। हमले में यूक्रेन ने रूस के गोला-बारूद डिपो को उड़ा दिया, जिस वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में पर गोलीबारी की थी। रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Manipur Clash - फोटो : Social Media

मणिपुर में दो समूहों के बीच भारी गोलीबारी
मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। बिष्णुपुर जिले में शनिवार देर शाम दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। महिलाओं ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुकी समुदाय के सौ से अधिक लोगों ने बिष्णुपुर जिले की ट्रोबुंग ग्राम पंचायत में मैतेई समुदाय के कुछ घर और एक स्कूल जला दिया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी के एएसआई से सर्वे के खिलाफ मसाजिद कमेटी पहुंची सुप्रीम कोर्ट
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी के सील वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे संबंधी जिला जज की अदालत के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। मसाजिद कमेटी का कहना है कि एएसआई से सर्वे का आदेश देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की गई है। याचिका पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई

मणिपुर की घटना पर संसद में तथ्य पेश करेगी सरकार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर की घटना पर संसद में तथ्य पेश करेगी। उन्होंने उस वायरल वीडियो पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया जिसमें दो महिलाओं की परेड कराई गई। कांगपोकपी जिले में चार मई को हुई घटना को लेकर किसी विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि संसद के बाहर इस मुद्दे पर चर्चा करना अनुचित होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Kadapa accident - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के कडपा में भीषण हादसा
आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शनिवार को एक बस के लॉरी से टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें छह यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क परिवहन निगम की बस कडपा जिले में चेन्नई की ओर जा रही एक लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Online Fraud - फोटो : istock

देश के अलग-अलग इलाकों से हैदराबाद पुलिस ने पकड़े नौ आरोपी
हैदराबाद पुलिस ने देश के अलग-अलग इलाकों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने 712 करोड़ रुपये के क्रिप्टोवॉलेट निवेश की धोखाधड़ी का पता लगाया है। कहा जा रहा है कि इस धोखाधड़ी का संचालन चीनी ऑपरेटरों द्वारा किया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

गड़ा खजाना पाने के लालच में नौ साल के बच्चे की चढ़ाई बलि
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानव बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि नरबलि देने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गड़ा खजाना पाने के लालच में मालेगांव तालुका में 16 जुलाई को यह सनसनीखेज घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
icici bank

आईसीआईसीआई का मुनाफा 40 प्रतिशत
निजी क्षेत्र के दो दिग्गज बैंकों के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आईसीआईसीआई बैंक का फायदा 40 फीसदी बढ़कर 9,648 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कोटक बैंक का लाभ 67 फीसदी बढ़कर 3,452 करोड़ रुपये रहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
भारत ए टीम इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को पाकिस्तान ए से हाईवोल्टेज फाइनल में भिड़ेगी। यश ढुल की अगुआई में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से पराजित किया था। भारत ने सेमीफाइनल में 211 रन का बचाव करते हुए बांग्लादेश को 51 रन से पराजित किया था। भारतीय स्पिनरों निशांत सिंधू (5/20) और मानव सुथार(3/32) ने शानदार प्रदर्शन किया था। यश ढुल ने 66 रन की पारी खेली थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

रूस ने खारकीव पर किया हमला, दो की मौत
रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर हमला कर दिया। रूस द्वारा अलग-अलग इलाकों में हुए हमले के कारण पूर्वी यूक्रेन में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा, आसपास स्थित प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन ने हमले में क्रीमिया के एक गोला-बारूद डिपो उड़ा दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें