फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली नगर निगम में जमकर हंगामा, महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत आज

Thu, 23 Feb 2023 07:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : Amar Ujala Top News
दिल्ली नगर निगम में बुधवार को दिन में शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। मेयर के बाद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान सदन में जमकर हाथापाई हुई। पार्षदों ने एक-दूसरे पर पानी की बोतलें भी फेंकी। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आज ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। भारत की बेटियों को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम में रातभर चला हंगामा

2 of 12
MCD Mayor Election - फोटो : Agency
दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान सदन में रातभर हंगामा हुआ। इस दौरान सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू होती है, पार्षदों का हंगामा शुरू हो जाता है। बुधवार को हाथापाई हुई और बोतलें फेंकी गईं और आज सवेरे तक सदन में कागजी गोले रुक-रुक कर चलते रहे। महिला पार्षद भी आपस में भिड़ती रही हैं। हंगामे के मद्देनजर एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का दौरा किया है। पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलन शृंखला आज से

3 of 12
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ग्रीन ग्रोथ यानी हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मंत्रालयों के साथ बिंदुवार बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगे और क्रियान्वयन मॉडल तैयार करने पर भी बातचीत करेंगे। इसके तहत 23 फरवरी से 11 मार्च तक 12 वेबिनार होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

4 of 12
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप का पिछला फाइनल 2020 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, लेकिन इस बार ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराने जा रही हैं। भारत की बेटियों को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए आज लगातार 22 मैचों से अपराजेय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पंजाब में आज से लगेगा 3000 निवेशकों का मेला

5 of 12
पंजाब सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में आज से दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू होगी। इसमें शामिल होने देश-विदेश के 3000 उद्यमी पहुंचेंगे। कई बड़े उद्योगपति निवेशक सम्मेलन के लिए मोहाली पहुंच गए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 38 हजार 175 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से सूबे में 2.43 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

तजाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

यूक्रेनी सांसद ने रूस और पुतिन को सुनाई खरी-खोटी

7 of 12
Vadym Halaichuk, Ukrainian MP - फोटो : ANI
यूक्रेन के सांसद वादिम हलाईचुक ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन चैन की नींद सो रहा था। तभी पूरे यूक्रेन में बम गिरने लगे। रूस ने रहवासी इलाकों में बम गिराए। सिविलियन इंफ्रा को निशाना बनाया। रूस को लगता था कि यूक्रेन उससे डर जाएगा। उसने हमें डराने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। यूक्रेन अब पहले से ज्यादा मजबूत है। पढ़ें पूरी खबर... 

संजय राउत पर मानहानि का केस दर्ज

8 of 12
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ठाणे शहर की पुलिस ने बुधवार देर रात संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। राउत ने दावा किया था कि सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान को खतरा है। पढ़ें पूरी खबर...

अमित शाह आज से कर्नाटक समेत तीन राज्यों के दौरे पर

9 of 12
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में एक संवाद सत्र, सतना में एक आदिवासी सभा में भाग लेंगे और पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, 1300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

10 of 12
US Winter Storm - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर बढ़ता जा रहा है। तूफान ने पश्चिमी और मध्य राज्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस कारण एयरलाइंस ने 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि 2,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। बर्फीले तूफान के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...  

क्यूआर कोड से ही मिलेगा दर्शन के लिए टोकन

11 of 12
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड आएगा। इस क्यूआर कोड के आधार पर धामों में दर्शन करने के लिए टोकन मिलेगा। इसी टोकन में दर्शन का समय होगा। पर्यटन विभाग की इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। बिना क्यूआर कोड के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

सेबी ने रेटिंग एजेंसियों से अदाणी समूह के कर्ज का मांगा ब्योरा

12 of 12
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद से अदाणी समूह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बाजार नियामक सेबी ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से अदाणी समूह की कंपनियों की ओर से लिए गए लोकल कर्ज और सिक्योरिटीज की रेटिंग्स की जानकारी मांगी है। उधर, 25 जनवरी, 2023 से अब तक अदाणी समूह के शेयरों में 78 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें