फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण, सुबह 10 बजे से गूजेंगी मंगलध्वनि, राममय हुआ पूरा विश्व

Mon, 22 Jan 2024 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज अयोध्या में करीब 500 वर्षों के वनवास के बाद रामलला पधार रहे हैं। जिनके स्वागत में रामभक्त हर्षित हैं और खुशी से झूम रहे हैं। पूरे देशभर में राम नाम की गूंज है। वहीं, अयोध्या में लगने वाले जयकारों की गूंज पूरी दुनिया में प्रतिध्वनित हो रही है। प्राण प्रतिष्ठा की अलौकिक घड़ी को अद्भुत व अनुपम तरीके से अपने जीवन में जज्ब करने के लिए दुनियाभर के लोग उत्साहित हैं। रामलला 21 जनवरी की रात अपने भव्य नवनिर्मित महल में पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को अपने हाथों से उठाकर सीने से लगाया और पुजारियों को साैंप दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
रामलला के अचल विग्रह की नई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज ठाठ से विराजेंगे अवध बिहारी
आज अयोध्या में करीब 500 वर्षों के वनवास के बाद रामलला पधार रहे हैं। जिनके स्वागत में रामभक्त हर्षित हैं और खुशी से झूम रहे हैं। पूरे देशभर में राम नाम की गूंज है। 22 जनवरी को भगवान राम अपने जन्म स्थान में विराज रहे हैं। पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बनाएंगे इतिहास
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या देश में अब तक ऐसी पहली नगरी बन जाएगी, जहां प्रधानमंत्री के हाथों किसी मंदिर के शिलान्यास से लेकर प्राण-प्रतिष्ठा तक अनुष्ठान संपन्न होंगे। साथ ही ऐसी पहली नगरी भी बन जाएगी, जहां शिलान्यास से प्राण-प्रतिष्ठा तक के लिए एक ही प्रधानमंत्री तीन बार पहुंचेगा। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को रामलला को यह इतिहास बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सीएम योगी ने भगवान राम को लगाया तिलक - फोटो : अमर उजाला

अस्थायी मंदिर से भव्य महल में पहुंचे रामलला
27 साल तक टेंट में सर्दी, गर्मी व बरसात झेलने वाले रामलला 21 जनवरी की रात अपने भव्य नवनिर्मित महल में पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को अपने हाथों से उठाकर सीने से लगाया और पुजारियों को साैंप दिया। इसके बाद पुजारियों ने भव्य महल में रामलला को ले जाकर विधिविधान पूर्वक शयन कराया। पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह 10 बजे से गूंजेगी मंगलध्वनि, पढ़ेंं पूरा कार्यक्रम
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों न्योता मिला है। अब भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
लंदन में राम मंदिर का जश्न। - फोटो : Social Media

राम में रमी दुनिया
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश भक्ति रस में डूबा हुआ है। अयोध्या में लगने वाले जयकारों की गूंज पूरी दुनिया में प्रतिध्वनित हो रही है। प्राण प्रतिष्ठा की अलौकिक घड़ी को अद्भुत व अनुपम तरीके से अपने जीवन में जज्ब करने के लिए दुनियाभर के लोग उत्साहित हैं। सिर्फ सनातनी ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्म के लोग भी आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और श्रीराम के लोकमंगल संदेश से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। 50 से अधिक देश विभिन्न माध्यमों से श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बीआर मणि ने बताया- खोदाई में मिले 84 स्तंभों की मौजूदगी ने साबित किया राममंदिर का अस्तित्व - फोटो : अमर उजाला

खोदाई में मिले 84 स्तंभों की मौजूदगी ने साबित किया राममंदिर का अस्तित्व
राममला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हो चुके हैं। आज उनकी प्राण प्रतिष्ठा भी हो जाएगी। पूरा देश राममय हो चला है। आस्था अविरल बह रही है...हर चेहरे पर संतृप्ति का भाव है। इन्हीं में से एक हैं बीआर मणि...राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक और भारतीय विरासत संस्थान के कुलपति। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अतिरिक्त महानिदेशक भी रहे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

न्याय यात्रा का भीड़ ने किया घेराव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल असम में है। इस दौरान नगांव जिले में सड़क किनारे एक भोजनालाय के पास भीड़ ने यात्रा को घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन का भी विरोध किया। लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अन्याय यात्रा बताया और रकीबुल वापस जाओ के नारे लगाए। हालात की स्थिति को भांपते हुए सुरक्षा कर्मियों ने गांधी सहित अन्य नेता को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

देश की 81 फीसदी जनता एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्ष में
देश की 81 फीसदी जनता ने लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं के लिए एकसाथ चुनाव कराने के विचार का समर्थन किया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बनी समिति को लोगों से 20,972 सुझाव मिले हैं। इनमें से 81 फीसदी सुझावों में इसका समर्थन किया गया है।  समिति की नई दिल्ली में रविवार को हुई तीसरी बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। अगली बैठक 27 जनवरी को होगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने से एक दिन पहले देशवासियों को संबोधित किया। - फोटो : ANI

धूप खिली पर बर्फीली ठंड से राहत नहीं, आज फिर घने कोहरे की चेतावनी
पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। रविवार सुबह घने कोहरे और दिनभर चलीं बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।  ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखा गया। दोपहर बाद कुछ जगह धूप खिली, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। कोहरे के चलते सड़क, रेल से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोहरे का रेड अलर्ट और उसके बाद तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
QRSAM मिसाइल का छठा सफल परीक्षण - फोटो : ANI

रूसी कब्जे वाले शहर पर यूक्रेन ने बरसाए गोले-बारूद, 27 की मौत
यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर हमला कर दिया, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में 25 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि पिछले करीब दो वर्षों से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। ऐसे में अब कभी रूस यूक्रेनी शहर पर हमला करता है तो कभी यूक्रेन रूसी शहर पर हमला करता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें