पंजाब, हरियाणा और पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बुधवार को कड़ाके ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहे। सुबह के समय अत्यधिक धुंध की वजह से रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ और कई ट्रेनें देर से चलीं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की है। साथ ही चीन में कोरोना के बढ़ रहे खतरे की आ रही खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी सतर्क हो गई है। आज सीएम योगी कोविड को लेकर बैठक कर सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...