फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज राज्यसभा में पेश होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल, खंडवा में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण

Thu, 21 Sep 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। आज राज्यसभा में सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल पेश करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु से निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके अलावा, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम चार बजे इसका शुभारंभ करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala

विशेष सत्र का चौथा दिन आज
संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। आज राज्यसभा में सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल पेश करेगी। विशेष सत्र से तीसरे दिन लंबी बहस के बाद लोकसभा में विधेयक 454 वोटों के साथ पास हो गया था। बता दें, बहस में 27 महिला सदस्यों ने बहस में हिस्सा लिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
आदि शंकराचार्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण और अद्वैत लोक का शिलान्यास आज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु से निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसे 'एकात्मता की मूर्ति' नाम दिया गया है। सीएम यहीं अद्वैत लोक का शिलान्यास भी करेंगे। उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब ओंकारेश्वर में एकात्मधाम बनने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
UP International Trade Fair - फोटो : अमर उजाला

यूपी का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी का पहला अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम चार बजे इसका शुभारंभ करेंगी। पांच दिनी व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यहां मिनी ऑटो एक्सपो भी देखने को मिलेगा। इसमें ऑटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां अपने वाहन प्रदर्शित करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

अमेरिका ने कहा- हम दोनों देशों के साथ संपर्क में
भारत-कनाडा बीच के सामने आए एक दावे को व्हाइट हाउस ने खारिज कर दिया है। दरअसल, दावा किया जा रहा था कि निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाने के कारण अमेरिका ने कनाडा को फटकार लगाई है। जिसे अब अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया। कहा जा रहा था सिर्फ भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए अमेरिका ने कनाडा को फटकारा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : सोशल मीडिया

G20 सम्मेलन के दौरान ट्रूडो ने भारतीय सुरक्षा लेने से कर दिया था मना
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बेतुका बयान देने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जी-20 सम्मेलन के दौरान ही नाराज व परेशान दिख रहे थे। उन्होंने ललित होटल में भारतीय सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। वे दो दिन तक होटल से बाहर भी नहीं निकले थे। सूत्रों का कहना है कि वे होटल में बहुत परेशान थे। बड़ी बात ये है कि राष्ट्रपति की ओर से प्रगति मैदान में दिए गए डिनर में भी ट्रूडो शामिल नहीं हुए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Amar Ujala Digital

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोटिंग पर ओवैसी ने दी सफाई
संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया। लोकसभा में विधेयक के पक्ष में 454 वोट डाले गए। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उन्हीं के पार्टी के सांसद इम्तियाज जलील ने विधेयक का विरोध किया। इसके पीछे एआईएमआईएम ने तर्क दिया कि चूंकि विधेयक में मुस्लिमों और ओबीसी महिलाओं का प्रावधान नहीं है, इसलिए उन्होंने विधेयक के विरोध में वोट दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और योगदान पर एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व और जनता के साथ संवाद करने की उनकी क्षमता ने उन्हें कुछ ही समय में लोकप्रिय नेता बना दिया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

माननीयों को छूट पर अब सात जजों की पीठ करेगी फैसला
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव से जुड़े बहुचर्चित कैश फॉर वोट (जेएमएम घूसकांड) मामले में पांच-जजों की संविधान पीठ के फैसले के 25 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इसे सात सदस्यीय संविधान पीठ को रेफर कर दिया। 1998 के उस फैसले में कहा गया था कि सांसद व विधायक को अभियोजन से छूट है, भले ही उन्होंने सदन में वोट देने के लिए पैसे लिए हों। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
unsc - फोटो : विडियो ग्रैब

UNSC: यूक्रेन को लेकर मंत्रिस्तरीय बैठक में भिड़े रूस-अमेरिका, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
रूस-यूक्रेन युद्ध वैश्विक मुद्दा बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तीय बैठक में भी रूस यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया रहा। रूसी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद दिया और कहा कि विश्व युद्ध टल गया। वहीं, अमेरिका ने कहा कि रूस यूक्रेनी नागरिकों पर ड्रोन हमला कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
UNSC - फोटो : iStock

भारत को मिला तुर्किये और पुर्तगाल का साथ
सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सीट के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 78वें सत्र में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी. सूसा का भी समर्थन मिला है। उन्होंने भारत और ब्राजील को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की मजबूत पैरोकारी की और जोर दिया कि इन देशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उधर, तुर्किये ने 5 मौजूदा सदस्यों समेत 15 अस्थायी सदस्यों को स्थायी करने का पक्ष लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें