फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: समीर वानखेड़े से आज भी होगी पूछताछ, रूसी सेना का यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा

Sun, 21 May 2023 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आर्यन खान ड्रग्स मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए आज फिर बुलाया है। वहीं रूसी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेनी शहर बखमुत पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया। साथ ही पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व पीएम इमरान खान का एक ऑडियो लीक हो गया है। इस ऑडियो से पाकिस्तान की सियासत और वहां की मीडिया से लेकर अमेरिका तक हलचल है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
आर्यन खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
समीर वानखेड़े से आज भी होगी पूछताछ
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए रविवार को फिर बुलाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
रूसी सेना - फोटो : Social media
रूसी सेना का बखमुत शहर पर कब्जे का दावा, यूक्रेन बोला- अभी लड़ाई जारी
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को 15 महीने से ज्यादा समय हो चुका है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर लिया तो वहीं यूक्रेन सेना ने भी कड़ा पलटवार किया है। इस बीच रूसी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेनी शहर बखमुत पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में मचा सियासी बवाल, इमरान ऑडियो लीक
पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व पीएम इमरान खान का एक ऑडियो लीक हो गया है। इस ऑडियो से पाकिस्तान की सियासत और वहां की मीडिया से लेकर अमेरिका तक हलचल है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
सीयूईटी-यूजी आज से
स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी-यूजी 2023 की परीक्षा का पहला सत्र रविवार से शुरू हो रहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी-यूजी की 21 से लेकर 25 मई तक की परीक्षा में आठ लाख छात्र शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
जगदीश टाइटलर - फोटो : file photo
टाइटलर के भड़काने पर भीड़ ने तीन लोगों की ली थी जान
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। मामला दंगों के दौरान पुल बंगश से जुड़ा है, जहां भीड़ ने तीन लोगों को मार डाला था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह बोले- तटीय सुरक्षा में चूक के कारण हुआ 26/11 का हमला
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, तटीय सुरक्षा में चूक के कारण 26/11 मुंबई आतंकी हमला हुआ। 26 नवंबर, 2008 को जब दस आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया, तब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होतीं, उस देश में विकास के कोई मायने नहीं होते।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
रायपुर एम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब छह एम्स में सीजीएचएस लाभार्थियों का कैशलेस इलाज
भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में अब सभी केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लाभार्थियों और पेंशनभोगियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध होगा। ये सुविधा उन्हें अस्पतालों में ओपीडी, जांच और इनडोर उपचार में मिलेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पाकिस्तान की सेना - फोटो : पीटीआई
बलूचिस्तान में भारी गोलीबारी में तीन सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जरगुन इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी और तीन सैनिक मारे गए। पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षा बलों ने एक जांच चौकी पर हमले का जवाब दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विशेषज्ञों की राय: 2000 रुपये के नोट वापसी का न जीडीपी पर असर होगा, न आम जनता पर    
2000 के नोट वापसी का न तो जीडीपी पर असर पड़ेगा और न ही आम लोगों पर। पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने शनिवार को कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में डिजिटल भुगतान बढ़ने की वजह 2000 का नोट वापस लेने से कुल प्रचलित मुद्रा पर कोई खास असर नहीं आएगा। इसलिए इसका मौद्रिक नीति पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में साई कोच पर केस
असम के सोललगांव में साई प्रशिक्षण केंद्र के एथलीटों ने प्रभारी और तैराकी कोच मृणाल बासुमतारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें