नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल सोमवार को दोपहर एक बजे विश्वास मत साबित करेंगे। प्रतिनिधि सभा के सभामुख देवराज घिमिरे ने यह जानकारी दी। वहीं भारत में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बीच ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमला किए जाने की खबर है वहीं लंदन स्थित उच्चायोग को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न भागों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...