फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी; टी-20 विश्वकप का हुआ आगाज

Sun, 02 Jun 2024 08:12 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी; टी-20 विश्वकप का हुआ आगाज
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के नतीजे जारी किए गए हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से तत्काल राहत नहीं मिली है। उनकी अंतरिम जमानत पर पांच जून को फैसला होगा। वहीं, तय समय से छह दिन पहले मॉनसून ने उत्तर भारत में दस्तक दी है। उधर, अमेरिका और कनाडा की टीमों के बीच टी-20 विश्वकंप में मुकाबला जारी है। वहीं, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा टली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
arunachal pradesh election result - फोटो : अमर उजाला
Arunachal Pradesh Election Result Live: अरुणाचल के रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब, एनपीपी दो सीटों पर आगे
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान की गिनती 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ और 10 सीटों पर निर्विरोध ही भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सिक्किम में मतगणना जारी। - फोटो : अमर उजाला
Sikkim Election Result Live: सिक्किम के रुझानों में एसकेएम को फिर से बहुमत; कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला
सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसके नतीजे थोड़ी देर में आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) अभी सत्ता में है। एसकेएम का सीधा मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से है। यहां भाजपा और कांग्रेस भी हैं। इनकी मौजूदगी नाममात्र की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मानसून की दस्तक। - फोटो : अमर उजाला
बंगाल में छह दिन पहले पहुंचा मानसून; उत्तर भारत में गर्मी से राहत के आसार
मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। आईएमडी ने इसके छह जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। वहीं, उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों और पहाड़ों में जारी भीषण लू व गर्मी के बीच शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली और बादल छा गए। मौसम में इस बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
केजरीवाल को कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, अंतरिम जमानत पर फैसला पांच को; आज जाना होगा जेल
अदालत ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत की मांग करने वाली याचिका पर तुंरत राहत प्रदान करने से इनकार करते हुए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। यानी आज केजरीवाल को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना ही होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
एग्जिट पोल - फोटो : Amar Ujala
Exit Poll 2024: सभी एग्जिट पोल में फिर से मोदी सरकार, तीन में सचमुच 400 पार 
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) सामने आ गए। सभी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इनमें सत्तारूढ़ गठबंधन राजग के तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही कर्नाटक में फिर से एकतरफा जीत हासिल करने का अनुमान भी जताया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
vote voting new - फोटो : istock
लोकसभा चुनाव के सातों चरणों में 65.08% मतदान, अंतिम चरण में पड़े 62.36 फीसदी वोट
पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा के बीच सातवें व आखिरी चरण के मतदान के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए मैराथन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को आखिरी चरण में सात राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर 62.36 फीसदी वोट पड़े हैं। यूपी में 55.59% मतदान हुआ। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 904 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, सातों चरणों में कुल 64.98 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में सभी चरणों में  67.4 फीसदी मतदान हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

USA vs CAN Live Score: निकोलस ने जड़ा अर्धशतक, अमेरिका के खिलाफ कनाडा ने पार किया 150 रनों का आंकड़ा
कनाडा ने पहले ही ओवर में अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। कनाडा के तेज गेंदबाज कलीम साना ने स्टीवन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सुनीता विलियम्स और अन्य पायलट - फोटो : पीटीआई
Boeing Starliner spacecraft: दूसरी बार टली सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा, यान में खराबी; फिर भरेंगी उड़ान
अंतरिक्ष यान में आई तकनीकी खराबी के चलते भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की लगातार दूसरी बार तीसरी अंतरिक्ष यात्रा टल गई। इंजीनियर स्टारलाइन स्पेसक्राफ्ट की खामी को दुरुस्त कर रहे हैं। सबकुछ ठीक रहा तो रविवार दोपहर 12:03 बजे सुनीता फिर से उड़ान भरेंगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
Ghaziabad : आज रात 12 बजे से 5 % महंगा हो जाएगा एक्सप्रेसवे का सफर
आज रात 12 बजे से दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दो महीने से लंबित बढ़ी टोल दरों को लागू करने का फैसला लिया है। टोल दरों में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद दिल्ली से मेरठ और दिल्ली से हापुड़ तक के सफर के लिए लगभग आठ रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच लुहारली टोल पर सात रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : एएनआई/रायटर्स
दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में बड़ा उलटफेर, सत्तारूढ़ एएनसी ने 30 साल बाद पहली बार खोया बहुमत
दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीते तीस वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) को संसदीय चुनाव में बहुमत नहीं मिला। बुधवार को हुए चुनाव के लिए करीब 99.8 फीसदी मतों की गणना हो चुकी है और सत्तारूढ़ एएनसी को 40 फीसदी से ज्यादा मत मिले हैं, जो बहुमत से कम है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें