फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चक्रवाती तूफान से तटीय राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गाजा में इस्राइल के हमले में 178 की मौत

Sat, 02 Dec 2023 07:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 12 जिला प्रशासन प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को भारी बारिश से आगाह किया। वहीं, इस्राइल-हमास के बीच शुक्रवार को युद्धविराम की मियाद समाप्त होने के बाद इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में भारी बमबारी की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में बारिश-तूफान की आशंका। - फोटो : Social Media

तमिलनाडु में भारी बारिश और तटीय इलाकों में तूफान की आशंका
तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 12 जिला प्रशासन प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को भारी बारिश से आगाह किया। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश के साथ-साथ प्रदेश के तटीय इलाकों में तूफान की भी आशंका है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : पीटीआई

युद्धविराम खत्म होने के बाद इस्राइली सेना की गाजा में भारी बमबारी
इस्राइल-हमास के बीच शुक्रवार को युद्धविराम की मियाद समाप्त होने के बाद इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में भारी बमबारी की। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा में इस्राइल के बमबारी में 178 फलस्तीनी नागरिक मारे गए और 589 घायल हुए हैं। शुक्रवार की सुबह एक सप्ताह का संघर्षविराम समाप्त होने के बाद इस्राइली बलों ने गाजा में फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इतालवी प्रधानमंत्री। - फोटो : Amar Ujala

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दुबई में पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं। इसी के साथ उन्होंने फोटो साझा करते हुए लिखा '#Melodi' जिसमें मेल का अर्थ मेलोनी तो वहीं ओदी का अर्थ- मोदी है। बता दें, पीएम मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक दिन की यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। इस दौरान ही उन्होंने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी अफसर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ईडी अधिकारी ने एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अंकित तिवारी के रूप में हुई है, जो मदुरै स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI

महुआ के निष्कासन वाली रिपोर्ट सोमवार को संसद में होगी पेश
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की जाएगी। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एजेंडा के अनुसार, आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पैनल की पहली रिपोर्ट लोकसभा के पटल पर रखेंगे। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में समिति ने 9 नवंबर को एक बैठक में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरदासपुर में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरदासपुर में 14.92 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व रेलवे अंडर पास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा हलके को 1854 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान एक विशाल विकास क्रांति रैली को भी दोनों नेता संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी में सिलक्यारा के पास एक और सुरंग से 'खतरों' का रिसाव
सिलक्यारा सुरंग हादसे के साथ ही उत्तरकाशी जिले की एक और सुरंग में पानी का रिसाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस सुरंग से इतना पानी बह रहा कि इससे सिंचाई की नहर व जमीनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी सुरंग से बचाए गए 15 मजदूर रांची पहुंचे
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए झारखंड के 15 मजदूर शुक्रवार रात रांची पहुंचे। यहां पर पारंपरिक 'ढोल और नगाड़ों' के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, सीपीआई समेत विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर मौत के मुंह से बाहर आए मजदूरों के साथ उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। इन मजदूरों को हवाई मार्ग से दिल्ली से रांची लाया गया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सुरेश रैना ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों को विराट कोहली के लिए यह टी-20 वर्ल्डकप जीतना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेश रैना को नियुक्त किया गया जम्मू-कश्मीर का युवा मतदाता जागरूकता राजदूत
जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के पोल ने शुक्रवार को पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए युवा मतदाता जागरूकता राजदूत के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : एजेंसी

अब तक 88,59,647 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं मां वैष्णो देवी के दर्शन
पिछले वर्ष 2022 के नवंबर माह तक 85,63,138 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई थी। इस वर्ष नवंबर माह तक 88,59,647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करीब 2,96,509 अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें